घरेलू क्रिकेट में सूर्या का बल्ला गरज रहा, फिर भी टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में इस समय सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई है. भारतीय टीम के लिए कभी बतौर कप्तान खेलने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल…

घरेलू क्रिकेट में सूर्या का बल्ला गरज रहा, फिर भी टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट में इस समय सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई है. भारतीय टीम के लिए कभी बतौर कप्तान खेलने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. लेकिन अब सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक फिलहाल सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के सेलेक्शन प्लान का हिस्सा नहीं हैं और उनकी वापसी की राह आसान नहीं दिख रही है.

सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेला था. इसके बाद आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर कर दिया गया और जून 2026 में श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया गया.

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई सूत्र ने साफ शब्दों में कहा कि सूर्या फिलहाल हमारी सेलेक्शन योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. हम तो अभी व्हाइट-बॉल सेटअप में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए भी जगह नहीं निकाल पा रहे हैं.

जगह ही नहीं है तो सूर्या कहां फिट होंगे?
सूत्र ने यह भी माना कि सूर्यकुमार यादव लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं, लेकिन मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में उनके लिए कोई खाली स्पॉट नजर नहीं आ रहा है.

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक यहां, सूर्या कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लिस्ट ए में अच्छा खेल रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि मौजूदा भारतीय टीम में उन्हें कहां जगह दी जाए. फिलहाल कोई जगह उपलब्ध नहीं है. जब हम यशस्वी जायसवाल को ही व्हाइट-बॉल टीम में फिट नहीं कर पा रहे हैं तो सूर्या कहां आएंगे? मौजूदा हालात में हम उन्हें टीम के लिए नहीं देख रहे हैं.

फॉर्म में लौटे सूर्या
टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव का बल्ला घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में जमकर बोल रहा है. मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी लय साफ दिखा दी है.

हैदराबाद के खिलाफ 14 नवंबर को उन्होंने महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोक दिए. इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वहीं गुजरात के खिलाफ सूर्या ने 29 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के जड़े और मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कराया.

गोवा के खिलाफ तीसरे राउंड में भी उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से तेज 25 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया. एक तरफ घरेलू क्रिकेट में सूर्या के छक्कों की बरसात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई के रुख ने फैन्स को हैरान कर दिया है. अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों और प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स अपने फैसले पर दोबारा विचार करते हैं या नहीं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed