,

दस लाख की रिश्वत के बाद CBI की छापेमारी, CGST अधिकारी के घर मिला सोना-चांदी

चंडीगढ़ पंचकूला में दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) के सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई को करोड़ों रुपये की नकदी और कीमती सामान मिला है। पंचकूला में तैनात अधिकारी के आवास पर की गई तलाशी में भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी तथा अन्य कीमती सामान…

दस लाख की रिश्वत के बाद CBI की छापेमारी, CGST अधिकारी के घर मिला सोना-चांदी

चंडीगढ़
पंचकूला में दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) के सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई को करोड़ों रुपये की नकदी और कीमती सामान मिला है।

पंचकूला में तैनात अधिकारी के आवास पर की गई तलाशी में भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना, चांदी तथा अन्य कीमती सामान सहित करीब 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।

सीबीआई ने 19 नवंबर को अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोप था कि वह एक निजी कंपनी के खिलाफ जीएसटी कार्रवाई में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

इसी दिन पंचकूला में जाल बिछाकर उसे शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 20 नवंबर को सीबीआइ ने आरोपित के आवास पर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान 24.29 लाख रुपये भारतीय मुद्रा, करीब 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और लगभग 1.46 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, सोने की ईंटें और चांदी बरामद की गई। इन सभी की कुल कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छह बैंक खातों और निवेश के दस्तावेज मिले
तलाशी के दौरान सीबीआई को छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों के वाहन तथा वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड भी बरामद किया गया है।

सीबीआई अब बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी का उद्देश्य आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों, निवेश तथा वित्तीय लेनदेन का पता लगाना है। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि बरामद संपत्तियां उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से मेल खाती हैं या नहीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports