दुनिया में मजबूत हुई भारत की ताकत, एशिया पावर इंडेक्स में तीसरा स्थान हासिल

नई दिल्ली दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है. भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं. जी हां, एशिया में भारत की ताकत बढ़ी है. एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब भारत से आगे केवल अमेरिका…

दुनिया में मजबूत हुई भारत की ताकत, एशिया पावर इंडेक्स में तीसरा स्थान हासिल

नई दिल्ली

दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है. भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं. जी हां, एशिया में भारत की ताकत बढ़ी है. एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं. जापान-रूस तो भारत से भी पीछे हैं. इस तरह एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका और चीन को भारत से कड़ी टक्कर मिल रही है. अमेरिका-चीन के बाद भारत का स्थान इसमें तीसरा है। 
 .
अगर एशिया पावर इंडेक्स 2026 की मानें तो अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है. द लोवी इंस्टीट्यूट (The Lowy Institute) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. इसके मुताबिक, भारत की वैश्विक ताकत और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस इंडेक्स में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है. खास बात यह है कि भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। 

किस स्थान पर कौन सा देश?
The Lowy Institute की ओर से जारी 2026 की रैंकिंग में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे और भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. खास बात यह है कि भारत का स्कोर जापान से भी ज्यादा है. इस रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन एशिया में उसकी बढ़ती ताकत और प्रभाव को दिखाता है। 

भारत को किस फील्ड में कितने अंक?

क्षेत्र स्कोर
कूटनीतिक प्रभाव 70.3
रक्षा नेटवर्क 18.6
सांस्कृतिक प्रभाव 43.8
फ्यूचर रिसोर्सेज 56.2

अमेरिका के करीब पहुंचा चीन

एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि चीन 73.6 पावर स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। साल 2025 में अमेरिका का पावर स्कोर 80.4 और चीन का 73.7 था। इस तरह अमेरिका के बीच अंतर में कमी आई है। अमेरिका और चीन के बीच अब केवल 5.3 अंकों का अंतर है। 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद यह सबसे कम है।

लोवी इंस्टीट्यूट के पावर इंडेक्स में जापान 38.6 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। रूस का पावर स्कोर 32.2 है और यह पांचवें स्थान पर है।

भारत और चीन के बीच अंतर

लिस्ट में भारत, चीन के ठीक पीछे है लेकिन दोनों के बीच बड़ा अंतर है। चीन की कुल ताकत भारत की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा बताई गई है। 2026 के एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके लिए ताकत के 8 पैमानों का आकलन किया गया है।

एशिया पावर इंडेक्स के टॉप 5 देश

    अमेरिका
    चीन
    भारत
    जापान
    रूस

लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित एक स्वतंत्र और गैर-दलीय अंतरराष्ट्रीय मामलों का थिंक टैंक है.इसकी स्थापना 2003 में ऑस्ट्रेलियाई कारोबारी सर फ्रैंक लोवी ने की थी. यह संस्थान दुनिया की राजनीति, विदेश नीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अलग-अलग देशों के आपसी रिश्तों पर रिसर्च करता है.  अंतरराष्ट्रीय मामलों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति पर इसकी रिपोर्ट और विश्लेषण को दुनिया भर में महत्व दिया जाता है. संस्थान की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 से जारी हो रही है. इसमें एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत और प्रभाव का आकलन किया जाता है। 

जापान और रूस से आगे भारत
ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने हाल ही में साल 2026 के लिए अपना सालाना एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है। रैंकिंग में भारत पिछली बार की तरह ही तीसरे नंबर पर बना हुआ है, लेकिन इसके पावर स्कोर में 0.5 अंकों का सुधार हुआ है। भारत का पावर स्कोर साल 2025 के 40 के मुकाबले 40.5 पहुंच गया है। लिस्ट में जापान और रूस भारत से पीछे हैं।

एशिया में भारत का बढ़ा प्रभाव
रैंकिंग में भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट की बात कही गई है, लेकिन भारत का क्षेत्र में प्रभाव बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि "2026 में भले ही अर्थव्यवस्था और कूटनीति के मोर्च पर मिले-जुले परिणाम रहे हों, लेकिन एशिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है।"

पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
भारत की कूटनीति को बेहद ही सफल माना गया है और इस मामले में नई दिल्ली को 70.3 अंक मिले हैं। पीएम मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के मूल्यांकन में काफी सुधार हुआ है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी तीन स्थान की छलांग लगाई है और क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावी नेता बन गए हैं। केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही उनसे आगे हैं।

हंटर मार्सटन ने भी दी खुशखबरी
वहीं. लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स के डायरेक्टर हंटर मार्सटन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा- 2026 का ‘लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स’ जारी हो गया है. यह एशिया में किसके पास कितनी ताकत है, इसका पता लगाने के लिए 131 पैमानों के आधार पर 27 देशों और क्षेत्रों को रैंक करता है.  उन्होंने साफ लिखा कि भारत का प्रभाव बढ़ा है. उनके मुताबिक, भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है, जिससे एक बड़ी ताकत के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है. 2018 के बाद से चीन और भारत के बीच का अंतर अब सबसे कम है. आर्थिक क्षमता में थोड़ी गिरावट के बावजूद, शी जिनपिंग के बाद मोदी को क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports