,

स्मृति ईरानी का हरियाणा दौरा तय, तीन जिलों में कार्यकर्ताओं से करेंगी संगठनात्मक संवाद

रोहतक  भाजपा हरियाणा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय संवाद अभियान चलाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी डा. भोला सिंह के साथ 4 से 6 दिसंबर तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और अन्य प्रदेश…

स्मृति ईरानी का हरियाणा दौरा तय, तीन जिलों में कार्यकर्ताओं से करेंगी संगठनात्मक संवाद

रोहतक
 भाजपा हरियाणा में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय संवाद अभियान चलाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह-प्रभारी डा. भोला सिंह के साथ 4 से 6 दिसंबर तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी उनके साथ रहेंगे। इस दौरान जींद, रोहतक और झज्जर में संगठनात्मक बैठकें होंगी। इनमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर जिला पदाधिकारियों तक से संवाद किया जाएगा।

हरियाणा प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला तीन दिवसीय जिला स्तरीय दौरा होगा। बैठकों में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, मोर्चों के अध्यक्षों और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।

5 दिसंबर को रोहतक में दिनभर बैठकें
दौरे के दूसरे दिन 5 दिसंबर को स्मृति ईरानी और डा. भोला सिंह सुबह 10 से 11 बजे के बीच रोहतक पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद जिला पदाधिकारियों, कार्यालय सचिवों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्षों, पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी।

शाम 5:20 से 6:20 बजे तक जिला संगठन की कोर ग्रुप बैठक निर्धारित है। प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि रोहतक दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बूथ अध्यक्ष के घर चाय पर पन्ना प्रमुखों से संवाद
छह दिसंबर की सुबह रोहतक में एक बूथ अध्यक्ष के निवास पर चाय कार्यक्रम होगा। इसमें बूथ समिति के सदस्यों और पन्ना प्रमुखों से संवाद किया जाएगा। इसके बाद स्मृति ईरानी झज्जर पहुंचेंगी, जहां जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।

शाम को कोर ग्रुप की बैठक के साथ दौरा संपन्न होगा। वहीं, 4 दिसंबर को जींद से दौरे की शुरुआत होगी। यहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और जिला संगठन की अलग-अलग बैठकें होंगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports