,

पीडीए का नारा देने वाली सपा की कमेटी में दलितों के लिए जगह नहीं: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

लखनऊ समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति पर दलित चिंतक एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख पर दलितों को राजनीतिक रूप से हाशिये पर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी की असलियत उसके फैसलों में…

पीडीए का नारा देने वाली सपा की कमेटी में दलितों के लिए जगह नहीं: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

लखनऊ
समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति पर दलित चिंतक एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख पर दलितों को राजनीतिक रूप से हाशिये पर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी की असलियत उसके फैसलों में दिखाई दे रही है। सार्वजनिक मंचों पर दलितों की भागीदारी और अधिकारों की वकालत करने वाले अखिलेश यादव जब संगठन और राजनीतिक निर्णयों में हिस्सेदारी देने की बात आती है तो दलित समाज को दरकिनार कर देते हैं।

एक भी दलित प्रतिनिधि को जगह नहीं दी गई

डॉ. लालजी निर्मल ने कहा कि इंडी गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे के लिए समाजवादी पार्टी ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, लेकिन उसमें एक भी दलित प्रतिनिधि को जगह नहीं दी गई। यह अपने आप में पार्टी की पीडीए राजनीति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दलित समाज में कोई ऐसा योग्य नेता नहीं है, जो गठबंधन के महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी भूमिका निभा सके? या फिर सपा में दलितों की भूमिका केवल चुनाव के समय वोट देने तक सीमित है

दलितों की भागीदारी की समीक्षा होनी चाहिए

डॉ. लालजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में विधान परिषद में दलित प्रतिनिधित्व और पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णयकारी मंचों पर दलितों की भागीदारी की भी समीक्षा होनी चाहिए। सामाजिक न्याय केवल नारों और चुनावी समीकरणों से नहीं आता, बल्कि सत्ता, संगठन और निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भागीदारी से साबित होता है।

दलित समाज अब आश्वासनों से संतुष्ट होने वाला नहीं

डॉ. लालजी निर्मल ने अखिलेश यादव से सीधे सवाल करते हुए कहा कि पीडीए की राजनीति में दलितों को नेतृत्व और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा या उन्हें केवल चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज अब आश्वासनों से संतुष्ट होने वाला नहीं है। उसे सम्मान, प्रतिनिधित्व और नेतृत्व में वास्तविक हिस्सेदारी चाहिए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports