,

दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल, मोकामा के किसानों को उन्नत चना बीज मुफ्त मिले

मोकामा मोकामा टाल क्षेत्र में दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से किसानों के बीच चना बीज का निशुल्क वितरण किया गया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को अनुसूचित जाति उपयोजना, किसान जागरूकता एवं अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत…

दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल, मोकामा के किसानों को उन्नत चना बीज मुफ्त मिले

मोकामा
मोकामा टाल क्षेत्र में दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से किसानों के बीच चना बीज का निशुल्क वितरण किया गया।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को अनुसूचित जाति उपयोजना, किसान जागरूकता एवं अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत बीज वितरण की पहल की गई। इस पहल से किसानों को बेहतर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के दलहन प्रभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. माधुरी आर्या, डॉ. सुनील कुमार और डॉ. रविंद्र प्रसाद सहित अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को दलहन की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।

बीज उपचार के महत्व के बारे में बताया
डॉ. माधुरी आर्या ने किसानों को चना की बुआई से पहले बीज उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बीज उपचारित करने से पौधों को शुरुआती अवस्था में ही रोगों से बचाने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही उन्होंने बुआई के सही तरीके,फसल की विभिन्न अवस्थाओं में कीट,रोग नियंत्रण,कीटनाशकों के सुरक्षित और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी

उन्नत किस्म के बीज किसानों तक पहुंचाए
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान चंदन कुमार ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए चना सहित अन्य दलहनी फसलों के उन्नत किस्म के बीज किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य दलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मोकामा टाल क्षेत्र बिहार ही नहीं,बल्कि देश के प्रमुख दलहन उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है।टाल क्षेत्र में उम्दा दलहन उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।

दलहन उत्पादन में वृद्धि करना लक्ष्य
ऐसे में विश्वविद्यालय की यह पहल किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदेवाली साबित होगी। वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर दलहन उत्पादन में वृद्धि करना, खेती की लागत कम करने के उपाय की जानकारी मुहैया कराना और कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्नत बीज और वैज्ञानिक तकनीक के समन्वय से मोकामा टाल क्षेत्र में दलहन उत्पादन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports