,

पंजाब दौरे पर फिर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुखबीर बादल ने किया बड़ा खुलासा

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और भाजपा गठबंधन के बीच का ऐलान हो गया है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि पी.एम. मोदी एक बार फिर पंजाब आएंगे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी सांझा की है। सुखबीर सिंह…

पंजाब दौरे पर फिर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुखबीर बादल ने किया बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ 

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और भाजपा गठबंधन के बीच का ऐलान हो गया है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि पी.एम. मोदी एक बार फिर पंजाब आएंगे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी सांझा की है। सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्म दिन के मौके पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल द्वारा एक बड़ी रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। 

PM मोदी ने खुद सुखबीर बादल को किया फोन, कहा- अब NDA पूरा हुआ
अमित शाह ने बताया कि अकाली दल की NDA में वापसी को लेकर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई तो उन्होंने काफी खुशी जताई. प्रधानमंत्री ने खुद सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के अध्यक्ष से फोन पर बात की. शाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अब NDA पूर्ण हो गया है. बादल की पार्टी के साथ आने से ही गठबंधन पूरा होता है। 

शाह ने कहा कि आज पूरा देश गुरुपर्व मना रहा है और ऐसे पावन अवसर पर NDA के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक अकाली दल की वापसी सभी गठबंधन सहयोगियों के लिए खुशी की बात है. उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के नेताओं का NDA में स्वागत किया। 

अटल-आडवाणी के दौर से रहा है भाजपा-अकाली दल का रिश्ता
अमित शाह ने भाजपा और अकाली दल के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों दलों का रिश्ता काफी पुराना और गहरा है. अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय से भाजपा और अकाली दल साथ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बादल परिवार के बीच भी वर्षों पुराने संबंध हैं। 

शाह ने कहा कि यह गठबंधन पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा. उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर पंजाब के हित में काम करेंगे। 

31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का वादा
अमित शाह ने कहा कि वह पंजाब की जनता से किए गए अपने एक पुराने वादे को दोहराना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त कर देंगे." शाह ने राज्य में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में तीन महीने के भीतर नशा खत्म करने का वादा करके आए थे, लेकिन नशा खत्म होने के बजाय और बढ़ गया. इसी तरह 2017 में राहुल गांधी ने भी वादा किया था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर अपने कार्यकाल में नशे की समस्या समाप्त कर देगी, लेकिन कांग्रेस ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। 

किसानों, युवाओं और आर्थिक विकास के लिए तीन महीने में तैयार हुआ रोडमैप
गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा और अकाली दल ने मिलकर विस्तृत योजना तैयार की है. नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच तीन महीने तक चली लंबी चर्चा के बाद यह रोडमैप तैयार हुआ है। 
इसमें पंजाब के किसानों की समस्याओं का समाधान, राज्य के आर्थिक विकास को गति देना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है. शाह ने कहा कि NDA की सरकार बनने पर इसी रोडमैप के आधार पर आगे काम किया जाएगा. गठबंधन पंजाब के विकास और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देगा। 

नशा खत्म करना और किसानों की समस्याएं सुलझाना लक्ष्य: शाह
अमित शाह ने कहा कि पंजाब में गठबंधन का एक बड़ा लक्ष्य नशे की समस्या को खत्म करना होगा. इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल मिलकर पंजाब के हितों के लिए काम करेंगे। 

नितिन नवीन बोले- पंजाब के हित में हुआ बड़ा फैसला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी गठबंधन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुपर्व का पावन अवसर है. ऐसे दिन पंजाब के हित में एक बड़ा फैसला हुआ है. उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल के सभी नेताओं को NDA में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं. नवीन ने कहा कि अकाली दल के गठबंधन में लौटने से NDA की ताकत बढ़ेगी। 

सुखबीर बादल बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, भावनात्मक गठबंधन
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले को पंजाब, देश और सिख समुदाय के हितों से जुड़ा बताया. उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है और इस मौके पर दोनों दलों का फिर से साथ आना केवल राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि भावनात्मक गठबंधन भी है। 

बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक है. उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने सबसे पहले मोर्चा निकाला था. उन्होंने बताया कि 1996 में प्रकाश सिंह बादल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों दलों के बीच राजनीतिक रिश्ते की नींव रखी थी. मौजूदा परिस्थितियों में एक बार फिर पंजाब के हित में इस गठबंधन की जरूरत महसूस हुई है। 

बादल का आरोप- पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टर और माफिया का राज चल रहा है. पंजाब की मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को बचाने की जरूरत है। 

बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पांच साल कांग्रेस ने और उसके बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. उनके मुताबिक, पंजाब को मौजूदा हालात से बाहर निकालने के लिए भाजपा और अकाली दल का साथ आना जरूरी था. वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पीएम मोदी की अगुआई में केंद्र में मजबूत सरकार है. इसी तरह पंजाब में सरकार बन जाती है तो बहुत बड़ी ताकत होगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports