,

कृषि यांत्रिकरण योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

 मधुबनी  खेती की लागत कम करने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग आधुनिक कृषि तकनीक एवं यांत्रिकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। विशेष रूप से जीरो टिलेज सहित फसल अवशेष…

कृषि यांत्रिकरण योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

 मधुबनी
 खेती की लागत कम करने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग आधुनिक कृषि तकनीक एवं यांत्रिकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत किसानों को 86 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

विशेष रूप से जीरो टिलेज सहित फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। इससे किसानों को कम लागत में आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिलेगा।

4,079 किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया
जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने बताया कि कृषि यांत्रिकरण योजना का लाभ लेने के लिए किसान 30 नवंबर तक ओएफएमएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिले में अब तक 4,079 किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया है। इनमें प्रथम चरण में 1,135 किसानों को स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

25 और 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला
किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी देने और अनुदान योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 25 एवं 26 नवंबर को संयुक्त कृषि भवन, महिनाथपुर, रामपट्टी परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में किसान विभिन्न कृषि यंत्रों की उपयोगिता, तकनीकी विशेषताओं और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किसानों से मेले में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को ऑनलाइन आवेदन और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports