,

ओडिशा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, बीजापुर में किया सरेंडर

बीजापुर   छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उड़ीसा राज्य में सक्रिय 2 माओवादी कैडरों ने जिला पुलिस, डीआरजी, कोबरा एवं केरिपु बल के द्वारा किये गये संयुक्त प्रयासों से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा बलों…

ओडिशा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, बीजापुर में किया सरेंडर

बीजापुर 

 छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उड़ीसा राज्य में सक्रिय 2 माओवादी कैडरों ने जिला पुलिस, डीआरजी, कोबरा एवं केरिपु बल के द्वारा किये गये संयुक्त प्रयासों से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, संगठन की कमजोर होती स्थिति, हिंसक विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास एवं क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के नाम इस प्रकार हैं-

नाम: नागमणी कुड़मे ऊर्फ शीला पति जगदीश इरपा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिपुरभटटी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, संगठन- ओड़िशा राज्य अन्तर्गत बटालियन नम्बर 08 के CyPC, पदनाम – CyPCM, घोषित इनाम – 08.00 लाख रूपये

नाम: गंगा सोढ़ी ऊर्फ सोनू पिता मंगल सोढ़ी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार गादेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, छग संगठन: उड़ीसा राज्य अन्तर्गत कालाहांडी एरिया कमेटी सदस्य पद/रैंक: ACM, इनाम राशि: 05.00 लाख रूपये

नागमणी कुड़मे ऊर्फ शीला CyPCM

संगठन में भर्ती: वर्ष 2006–7 में गांधी ताती उर्फ हरबू के माध्यम से PLGA सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती हुई । वर्ष 2009 में ACM, वर्ष 2016 में DVCM तथा वर्ष 2021 में ओडिशा राज्य के कंपनी नं. 8, KKB(N) क्षेत्र में CYPC पद पर कार्यरत रही।
आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता-

संगठन में रहते हुए छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रही तथा कई माओवादी घटनाओं एवं मुठभेड़ों में शामिल रही।

    वर्ष 2011, तिमापुर/चिंतलनार थाना क्षेत्र: हिड़मा के नेतृत्व में हुई घटना में शामिल। इस घटना में सुरक्षा बल के 3 जवान शहीद हुए तथा 11 जवान घायल हुए एवं 1 माओवादी मारा गया।
    वर्ष 2022 दड़ाईपानी, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा क्षेत्र में हुई सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शामिल।
    वर्ष 2022 ओड, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल।
    वर्ष 2024 पाडेल, जिला कंधमाल, ओडिशा पुलिस माओवादी मुठभेड़ में शामिल, जिसमें 01 माओवादी मारा गया।
    नवंबर–दिसंबर 2025 में कंधमाल-गंजाम सीमा के राम्भा जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान CCM गणेश उईके सहित कुल चार माओवादी मारे गये । उक्त घटना के दौरान नागमणि वहाँ से बचकर निकलने में सफल रही।
    उसके बाद से यह तेलंगाना के एटुनगरम के पास रह रही थी, बीजापुर पुलिस से संपर्क पश्चात इनके द्वारा आज बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।
   
गंगा सोढ़ी ऊर्फ सोनू ACM

संगठन में भर्ती एवं पद

*वर्ष 2008 में ग्राम डोडीतुमनार बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ। वर्ष 2010 में भूमकाल मिलिशिया सदस्य रहा तथा जनवरी 2012 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीएलजीए सदस्य के रूप में कार्य किया । दिसंबर 2012 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून नंबर 02 में भेजा गया। वर्ष 2019 में पीपीसीएम पद पर जवाबदारी दी गई । दिसंबर 2020 से मार्च 2026 तक ओड़िशा राज्य अंतर्गत कालाहांडी एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के पद पर कार्यरत रहा ।
आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता

वर्ष 2014 में कोंटा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचलपाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, जिसमें 15 पुलिस जवान शहीद हुए तथा 14 हथियार लूटे गए।

वर्ष 2016 में ग्राम गुंडम के जंगल में पुलिस कैंप पर हमले की घटना में शामिल रहा, जिसमें 2 नक्सली मारे गए एवं 1 घायल हुआ।

वर्ष 2017 में नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम ईरपानार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, जिसमें 06 पुलिस जवान शहीद एवं 22 घायल हुए तथा 03 हथियार लूटे गए।

वर्ष 2017 में ग्राम कडियामेटा कैंप अटैक तथा वर्ष 2018 में ग्राम अन्नापुर के जंगल में पुलिस कैंप पर हमले की घटना में भी शामिल रहा।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ कर सकें।

शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।

डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल द्वारा आपसी समन्वय से लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप माओवादी कैडरों को आत्मसमर्पण हेतु प्रेरित करने में सफलता मिली है। इन सतत प्रयासों से क्षेत्र में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को बढ़ावा मिला है तथा पुनर्वासित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports