8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें नया संभावित वेतन

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी मांगे रखी है, जिसमें सबसे खास सैलरी ग्रोथ को लेकर फिटमेंट फैक्‍टर है. क्‍योंकि फिटमेंट फैक्‍टर ही बताएगा कि कर्मचारियों की सैलरी या पेंशनर्स की पेंशन कितनी बढ़ सकती है?  खासकर लेवल एक के कर्मचारियों को लेकर दो संगठनों ने…

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें नया संभावित वेतन

 नई दिल्‍ली

8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी मांगे रखी है, जिसमें सबसे खास सैलरी ग्रोथ को लेकर फिटमेंट फैक्‍टर है. क्‍योंकि फिटमेंट फैक्‍टर ही बताएगा कि कर्मचारियों की सैलरी या पेंशनर्स की पेंशन कितनी बढ़ सकती है? 

खासकर लेवल एक के कर्मचारियों को लेकर दो संगठनों ने अलग-अलग आंकड़े रखें हैं. एक संगठन का कहना है कि लेवल 1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 65000 रुपये होगी, जबकि दूसरे संगठन का कहना है कि लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी 52600 रुपये होगी। 

दरअसल, ये प्रस्ताव Ministerial Staff Association (MSA) और Indian Railways Technical Supervisors Association (IRTSA) की ओर से रखा गया है. MSA का कहना है कि उसके फॉर्मूले से कर्मचारियों की कम से कम बेसिक सैलरी 65000 रुपये होनी चाहिए. वहीं IRTSA का कहना है कि उसके हिसाब से न्‍यूनतम बेसिक सैलरी 52600 रुपये होगी। 

फिटमेंट फैक्‍टर पर निर्भर करता है, कितनी बढ़ेगी सैलरी? 
ये दोनों ही बेसिक सैलरी का अनुमान फिटमेंट फैक्‍टर पर टिका हुआ है. MSA चाहता है कि सबसे निचले लेवल से लेकर सबसे ऊंचे लेवल तक, हर कर्मचारी पर करीब 3.61 का एक ही फैक्टर लगे. वहीं IRTSA ने ग्रेडेड फैक्टर सुझाया है, जो लेवल 1 पर 2.92 से शुरू होकर धीरे धीरे ऊपर चढ़ता है और लेवल 17 व 18 पर 4.38 तक हो जाता है। 

किस फॉर्मूले पर किसे ज्‍यादा फायदा?
छोटे लेवल के कर्मचारियों को देखें तो MSA का फॉर्मूला उनके लिए ज्यादा फायदे का दिखता है. 7वें वेतन आयोग में लेवल 1 की बेसिक अभी 18000 रुपये है और एमएसए के फैक्‍टर से यह फायदा 65000 रुपये पर पहुंचती है, जबकि IRTSA के फैक्टर से 52600 रुपये पर, यानी दोनों में 12400 रुपये का फर्क आता है। 

हालांकि, ऊपर लेवल पर जाते-जाते MSA के फॉर्मूले से ज्‍यादा IRTSA के हिसाब से फायदा मिलता है. लेवल 12 पर IRTSA के फॉर्मूले से बेसिक 299500 रुपये हो सकती है. वहीं लेवल 18 पर अभी बेसिक 2.5 लाख रुपये है. MSA के फॉर्मूले से ये करीब 9.02 लाख रुपये बनती है, और संगठन ने अधिकतम बेसिक 9 लाख रुपये रखने का प्रस्ताव दिया है. IRTSA के फॉर्मूले में यही बेसिक 10.95 लाख रुपये तक चली जाती है. यानी इस फॉर्मूले का सबसे ज्यादा फायदा सीनियर अफसरों और टॉप पे लेवल वालों को मिलेगा। 

आयोग के सामने क्‍या रहेगी चुनौती? 
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाले 3 सदस्‍यों के आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो यही होगी कि कर्मचारियों की बेस‍िक सैलरी कितनी होनी चाहिए? उसे निचले लेवल के कर्मचारियों को ठीक ठाक बढ़ोतरी भी देनी है और प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्‍मेदारी उठाने वाले सीनियर अफसरों के लिए अच्‍छा आर्थिक इंसेंटिव भी बनाए रखना है। 

ये फैसला इ‍सलिए भी खास है, क्‍योंकि इसका असर लंबा चलेगा. केंद्र सरकार आमतौर पर हर 10 साल में सैलरी आयोग बनाती है. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अलगे आयोग के आने तक, करीब 10 साल तक, सैलरी, अलाउंस और पेंशन पर असर डाल सकती हैं. वेतन आयोग ही वो मौका होता है, जब कर्मचारी संगठन अपनी मांगें और चिंताएं सामने रखते हैं, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक हालत और रहन सहन बेहतर हो सके। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports