,

जबलपुर में कुपोषण की चुनौती बरकरार, चार में से एक बच्चा उम्र के अनुसार कम वजन का

जबलपुर  बच्चों को उचित पोषण आहार नहीं मिलने की समस्या अब सिर्फ गरीबी का सवाल नहीं रही, यह जिले के भविष्य से जुड़ा गंभीर स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि जिले में कम वजन और ठिगनेपन के मामले बढ़े हैं। हर पांच में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से…

जबलपुर  में कुपोषण की चुनौती बरकरार, चार में से एक बच्चा उम्र के अनुसार कम वजन का

जबलपुर
 बच्चों को उचित पोषण आहार नहीं मिलने की समस्या अब सिर्फ गरीबी का सवाल नहीं रही, यह जिले के भविष्य से जुड़ा गंभीर स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि जिले में कम वजन और ठिगनेपन के मामले बढ़े हैं। हर पांच में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से नाटा रह जा रहा है और चार में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का है। यह स्थिति तब है, जब पोषण पर हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जिले की तस्वीर बताती है कि पोषण प्रोफाइल के अनुसार जिले में करीब 2.51 लाख पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं, जिनमें हजारों बच्चे ठिगनेपन, कम वजन और एनीमिया से जूझ रहे हैं। शहरी झुग्गियों, रांझी, अधारताल, गढ़ा, पनागर और ग्रामीण ब्लॉकों में यह समस्या ज्यादा दिख रही है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पोषण अभियान, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0, टेक होम राशन, गर्म पका भोजन, आयरन-फोलिक एसिड और नियमित ग्रोथ मानिटरिंग के जरिए कुपोषण पर काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर माह बच्चों की लंबाई-वजन मापकर पोषण ट्रैकर पर दर्ज करती हैं।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं
स्वास्थ्य विभाग में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता का कहना है कि पहले 1000 दिन यानी गर्भधारण से लेकर दो साल तक का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मां का स्तनपान भी बेहद जरूरी है।

एनएससीबी मेडिकल कालेज में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका लॉजरस के अनुसार ठिगनेपन का असर सिर्फ कद पर नहीं पड़ता। ऐसे बच्चों में सीखने-समझने की क्षमता कम हो जाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है।

एल्गिन में डा. पल्लवी लोंदे के अनुसार बच्चे को सिर्फ पेट भरने वाला नहीं, बल्कि प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और कैल्शियम वाला आहार दिया जाए।
कारण क्या है

    मां का कुपोषणः जिले में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में कम वजन की समस्या बढ़ रही है। कमजोर मो से कम वजन का बच्चा पैदा होता है और वही चक्र आगे चलता है।

    स्तनपान में कमीः स्वास्थ्य सर्वेक्षण में पहले छह माह तक सिर्फ स्तनपान की दर 74 प्रतिशत से घटकर 56.4 प्रतिशत रह गई है।

    पूरक आहार की कमीः सिर्फ 12 प्रतिशत बच्चों को ही छह से 23 माह की उम्र में न्यूनतम स्वीकार्य आहार मिल पा रहा है। यानी 88 प्रतिशत बच्चों को उम्र के हिसाब से पर्याप्त और संतुलित भोजन नहीं मिल रहा।

    बार-बार संक्रमणः निमोनिया, कृमि संक्रमण और साफ पानी-शौचालय की कमी से बच्चे का भोजन नहीं लग पाता।

आंकड़े क्या कहते हैं
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार सबसे चिंताजनक बात कम वजन और दुबलेपन में हुई बढ़ोतरी है। जिले में कम वजन (अंडरवेट) वाले बच्चों की दर साल 2024 में 20 प्रतिशत थी जो साल 2015 में बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है और वेस्टिंग यानी दुबलापन 18.9 से बढ़कर 23.8 प्रतिशत हो गया है।

पोषण ट्रैकर के अक्टूबर 2026 के आंकड़े तो और भी डरावने हैं। इसके अनुसार प्रदेश में मापे गए 51 लाख से ज्यादा बच्चों में 40.72 प्रतिशत बच्चे ठिगनेपन, 23.30 प्रतिशत कम वजन और 6.96 प्रतिशत दुबलेपन से प्रभावित है। एक साल पहले अक्टूबर 2025 में ठिगनेपन की दर 36.64 प्रतिशत थी, यानी एक साल में 4.08 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports