,

पंजाब में बढ़ी ठंड, 12 जिलों में धुंध छाने का अनुमान, 5 डिग्री पहुंचा तापमान

जालंधर. पंजाब में ठंड का असर दिखने लगा है। आज, शुक्रवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फरीदकोट में रहा। इसके साथ ही धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के 12 जिलों में धुंध का…

पंजाब में बढ़ी ठंड, 12 जिलों में धुंध छाने का अनुमान, 5 डिग्री पहुंचा तापमान

जालंधर.

पंजाब में ठंड का असर दिखने लगा है। आज, शुक्रवार सुबह राज्य का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फरीदकोट में रहा। इसके साथ ही धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा ही मौसम शनिवार भी बना रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है। राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।

धुंध को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज और कल धुंध का असर देखने को मिलेगा।
27 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। सड़क व हाईवे पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के  फिलहाल रविवार के बाद हालात सामान्य दिख रहे हैं।

जानें किन शहरों में प्रदूषण ने किया बेहाल
राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बना हुआ है। बीते दिन के मुकाबले हल्का सुधार हुआ है। खन्ना में AQI 300 पार पहुंच गया था, जो अब 300 से नीचे पहुंचा है। जानें किस शहर में कितना AQI दर्ज-
शहर     एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
अमृतसर                               173
बठिंडा                               241
जालंधर                               221
खन्ना                               192
लुधियाना                               197
मंडी गोबिंदगढ़                               256
पटियाला                               142
रूपनगर                                51

सामान्य के करीब पहुंचा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़कर लगभग सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मुख्य शहरों में लुधियाना का तापमान 7.8 डिग्री, पटियाला का 9.7 डिग्री, चंडीगढ़ का 9.8 डिग्री और अमृतसर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। इसके अलावा बठिंडा में 7.4 डिग्री, गुरदासपुर में 11.6 डिग्री, बरनाला में 12.1 डिग्री और सलर्न (होशियारपुर) में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री रहा, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 27.5 डिग्री, रोपड़ में 27.4 डिग्री, पटियाला में 26.4 डिग्री, संगरूर में 26.2 डिग्री रहा। लुधियाना में तापमान 25.7 डिग्री, मोहाली में 25.1 डिग्री और अमृतसर में 24.9 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट में तापमान सबसे कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया, यहां 24 घंटों के भीतर 5.5 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports