,

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की पैमाइश को चुनौती देने का रास्ता खुला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

जयपुर न्यू सांगानेर रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों और संपत्ति मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जिस आदेश से प्रभावितों के लिए सिविल कोर्ट और जेडीए अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई का रास्ता बंद हो गया था, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर अंतरिम रोक लगा दी…

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की पैमाइश को चुनौती देने का रास्ता खुला, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

जयपुर
न्यू सांगानेर रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों और संपत्ति मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से आंशिक कानूनी राहत मिली है। हाईकोर्ट के जिस आदेश से प्रभावितों के लिए सिविल कोर्ट और जेडीए अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई का रास्ता बंद हो गया था, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर अंतरिम रोक लगा दी है। जिन संपत्ति मालिकों के पास पट्टे, स्वीकृत नक्शे और पूर्व कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज हैं, अब वे इन्हें अपने पक्ष में प्रस्तुत कर न्यायिक मंच पर चुनौती दे सकेंगे। अब प्रभावित व्यापारी जेडीए की पैमाइश, अतिक्रमण के नोटिस और अपने पट्टों की वैधता को सक्षम न्यायिक मंच पर चुनौती दे सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जेडीए की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई है। प्रभावितों को अपने निर्माण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर कानूनी राहत मांगने का अवसर मिल गया है।

ये था पैरा-18 में प्रावधान
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह और न्यायाधीश संगीता शर्मा ने 16 नवंबर 2026 को पारित आदेश के पैरा-18 में निर्देश दिया था कि सोडाला (अजमेर रोड) से गुर्जर की थड़ी तक विवादित सड़क पर स्थित संपत्तियों से संबंधित किसी भी वाद, अपील या आवेदन को कोई सिविल कोर्ट अथवा ट्रिब्यूनल, जिसमें जेडीए अपीलीय न्यायाधिकरण भी शामिल है, ग्रहण नहीं करेगा।

यह है मामला
छह अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने जेडीए को 2.4 किमी लंबी सड़क से दो महीने में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जेडीए ने चार सप्ताह का अतिरिक्त समय लिया। 16 नवंबर को दो सप्ताह का और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। हाईकोर्ट ने जेडीए आयुक्त, नगर निगम आयुक्त और जेडीए सचिव को दो सप्ताह में शेष अतिक्रमण पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई पूरी नहीं होने पर अगली सुनवाई में तीनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा।

पैमाइश पर पहले से सवाल, अब चुनौती देने का रास्ता
न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की पैमाइश को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। खासकर अजमेर रोड टी-पॉइंट के पास सड़क की चौड़ाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यहां मौके पर सड़क 98 फीट चौड़ी है। इसके बावजूद जेडीए ने एक ओर 24 फीट तक अतिक्रमण चिह्नित किया है। ऐसी स्थिति कई जगह सामने आई है।

वर्षों से कर रहे व्यापार
चौड़ीकरण से प्रभावित कई व्यापारी वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं। यही उनकी रोजी-रोटी का साधन भी है। व्यापारियों का दावा है कि वर्ष 2013 में भी इस सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। उस समय 150 से अधिक निर्माण प्रभावित हुए थे। अब उन्हीं निर्माणों के फिर से चौड़ीकरण की जद में आने से विवाद बढ़ गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports