,

झालावाड़ और हनुमानगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, केंद्रीय दल ने दिए सुधार के सुझाव

जयपुर  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के तहत 18 वें केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन के 14 सदस्यीय दल द्वारा झालावाड एवं हनुमानगढ़ जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद कर प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन…

झालावाड़ और हनुमानगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, केंद्रीय दल ने दिए सुधार के सुझाव

जयपुर
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  के तहत 18 वें केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन के 14 सदस्यीय दल द्वारा झालावाड एवं हनुमानगढ़ जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद कर प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में केन्द्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव एवं सीआरएम दल की ऑब्जर्बर  रितु शर्मा सहित विभिन्न सदस्यों के साथ समीक्षा कम फीडबैक बैठक आयोजित की गयी।

विशेषज्ञ दल ने प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित किए गए नवाचार जैसे प्रसव सखी हेल्प डेस्क, बुजुर्गों के लिए डेडीकेडेट वार्ड के रूप में संचालित रामाश्रय वार्ड कार्यक्रम, पिंक यूपीएचसी, टाइप-1 डायबिटीज स्क्रीनिंग व उपचार सेवाओं के संचालित मिशन मधुहारी कार्यक्रम, मिशन लिवर स्माईल एवं गर्भवती महिलाओं के निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु संचालित मा वाउचर योजना आदि की विशेष सराहना की। साथ ही उन्होंने नए मेडिकल ऑफिसर्स के लिए रिफ्रेशर्स ट्रेनिंग, दवाओं के सप्लाई चेन आदि के विश्लेषण, रियल टाईम स्टोर मैनेजमेंट, हब एंड स्पोक मॉडल के थर्ड पार्टी असेसमेंट सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी दिए।

प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण व पीसीपीएनडीटी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में केन्द्रीय दल जयपुर द्वारा मुख्यालय क्षेत्र सहित झालावाड़ और हनुमानगढ़ जिलों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व सेवाओं की क्रियान्विति का अवलोकन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक कर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि सीआरएम दल के द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार जो भी गैप पाए गए हैं उनमें सुधारात्मक कार्यवाही हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने बताया कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने, रैफरल सिस्टम को मजबूत करने आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैठक में प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल  पुखराज सेन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी  हरजीलाल अटल, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी. शुभमंगला, कार्यवाहक निदेशक आरसीएच डॉ. रोमेल सिंह, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर एनएचएम डॉ. प्रदीप चौधरी सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports