,

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

आगरा मेट्रो परियोजना और विद्यार्थियों की खेल सुविधाओं को आमने-सामने खड़ा करना उचित नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तथ्यों के आधार पर निकलेगा समाधान आगरा/लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े विषयों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे…

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

आगरा मेट्रो परियोजना और विद्यार्थियों की खेल सुविधाओं को आमने-सामने खड़ा करना उचित नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तथ्यों के आधार पर निकलेगा समाधान

आगरा/लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े विषयों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप आगरा कॉलेज के खेल मैदान और आगरा मेट्रो परियोजना से जुड़े विषय का समाधान निकाला जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि सरकार के लिए आगरा कॉलेज के करीब 19 हजार विद्यार्थियों का भविष्य और उनकी खेल गतिविधियां सर्वोपरि हैं। छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा कॉलेज का खेल मैदान हजारों विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और भविष्य से जुड़ा है, वहीं आगरा मेट्रो शहर के विकास की महत्वपूर्ण परियोजना है। योगी सरकार विकास और छात्रहित को एक-दूसरे के विरोध में नहीं मानती। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्य भी आगे बढ़ें और विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं खेल संबंधी सुविधाएं भी सुरक्षित रहें।

सोमवार की पैमाइश से स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति
मंत्री ने कहा कि सोमवार को प्रस्तावित पैमाइश का स्वागत है। इससे जमीन की वास्तविक स्थिति और उससे जुड़े सभी तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सामने लाने में मदद मिलेगी। कॉलेज प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों के बीच यदि कोई भ्रम या मतभेद हैं तो उन्हें संबंधित दस्तावेजों और आपसी संवाद के माध्यम से दूर किया जाएगा। सरकार चाहती है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो।

खेल सुविधाओं से समझौता नहीं, वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग विद्यार्थियों की खेल गतिविधियों के लिए सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान कॉलेज की खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि निर्माण कार्य से खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं तो विद्यार्थियों के लिए तत्काल वैकल्पिक खेल व्यवस्था सुनिश्चित करने के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों से होगा संवाद
मंत्री ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों, छात्र प्रतिनिधियों और मेट्रो अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। यह विषय राजनीति अथवा आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और उनकी सुविधाओं से जुड़ा है। इसलिए सरकार किसी भी राजनीतिक दबाव के बजाय तथ्यों और जनहित के आधार पर निर्णय लेगी।

योगी सरकार का संकल्प: विकास भी, जनहित का संरक्षण भी
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कार्यशैली का मूल आधार विकास के साथ जनहित का संरक्षण है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, खेल और युवाओं के हितों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि आगरा मेट्रो का निर्माण शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके नाम पर विद्यार्थियों के खेल अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सरकार दोनों पक्षों के हितों का सम्मान करते हुए ऐसा समाधान सुनिश्चित करेगी, जिससे विकास की गति भी बनी रहे और आगरा कॉलेज के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर भी मिलता रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports