,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

उज्जैन में होगा महोत्सव समापन समारोह भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 नवम्बर सोमवार को उज्जैन में बलराम कृषि महोत्सव का समापन करेंगे। बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई को इंदौर से शुरू हुआ था। चार महीने लगातार सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत किसानों के हित में कई आयोजन हुए। उज्जैन…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे किसानों से संवाद

उज्जैन में होगा महोत्सव समापन समारोह

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 नवम्बर सोमवार को उज्जैन में बलराम कृषि महोत्सव का समापन करेंगे। बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई को इंदौर से शुरू हुआ था। चार महीने लगातार सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत किसानों के हित में कई आयोजन हुए। उज्जैन से इसका समापान हो रहा है।

किसान कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश परकिसानों की प्रतिभा और मेहनत का सम्मान करने और कृषि क्षेत्र के नवीनतम ज्ञान से उन्हें समृद्ध करने के विनम्र प्रयास के रूप में बलराम कृषि महोत्सव शुरू किया गया था। यह अन्नदाताओं से संवाद का उत्सव बन गया। किसान समुदाय ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की इस नवाचारी पहल के प्रति उत्साह दिखाते हुए सराहना की।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने स्वयं सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव में भाग लिया या किसानों से वर्चुअल संवाद किया। इतने बड़े पैमाने पर किसानों से संवाद का यह प्रदेश का पहला अभियान है। इसके समापन का गरिमापूर्ण आयोजन उज्जैन में हो रहा है। इन चार महीनों में सभी जिलों में आयोजन हुए। मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजनों में किसानों के व्यापक हित में कई घोषणाएं की। साथ ही उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया।

16 विभागों का सहयोग
बलराम कृषि महोत्सव मेंकृषि से जुड़े 16 प्रमुख विभागों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की जैसे उदयानिकी, पशुपालन, मत्सयपालन, सहकारिता, ऊर्जा, खादय और राजस्व। खेती से लेकर प्रसंस्करण, विपणन और मूल्यसंवर्धन हर स्तर पर सहयोग दिया गया। गांव से सब्जियां, दूध लाने में मोटर सायकल का उपयोग करने वाले किसानों को हेलमेट दिये गये। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी किसानों के साथ खेती-किसानी के आधुनिक तौर-तरीके साझा किये। आय बढ़ाने की गतिविधियों पर चर्चा की।

महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश की सबसे बड़ी पुरस्कार योजना किसान स्वाभिमान क्विज आयोजित हुई। प्रथम पुरूस्कार के रूप में ट्रेक्टर, द्वितीय पुरस्कार बुलट मोटरसायकल और तृतीय पुरस्कार ई-स्कूटी दी गई।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports