,

राज्यपाल ने युवाओं से किया नशा मुक्त भारत निर्माण का आहवान

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ''मन की बात'' कार्यक्रम हर व्यक्ति, हर वर्ग और हर समुदाय के लिए उपयोगी और मार्गदर्शक कार्यक्रम है। यह राष्ट्र निर्माण के छोटे-बड़े, व्यक्तिगत- सामूहिक प्रयासों की जानकारी देता है। जैविक और प्राकृतिक खेती, ग्रामीण भारत, सामुदायिकता, परोपकार आदि के सराहनीय नवाचार और…

राज्यपाल ने युवाओं से किया नशा मुक्त भारत निर्माण का आहवान

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ''मन की बात'' कार्यक्रम हर व्यक्ति, हर वर्ग और हर समुदाय के लिए उपयोगी और मार्गदर्शक कार्यक्रम है। यह राष्ट्र निर्माण के छोटे-बड़े, व्यक्तिगत- सामूहिक प्रयासों की जानकारी देता है। जैविक और प्राकृतिक खेती, ग्रामीण भारत, सामुदायिकता, परोपकार आदि के सराहनीय नवाचार और प्रयासों को बताता है। ''मन की बात'' हम सभी के लिए प्रेरणा, आत्म मंथन और राष्ट्र उन्नति का विशेष कार्यक्रम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम को नियमित सुनें। इससे हर बार आपको नई सीख मिलेगी। कार्यक्रम के प्रेरक विचारों को जीवन में अपनाएं।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व अत्यंत संवेदनशील और विजनरी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और स्टार्टअप के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। उनका ''मन की बात'' कार्यक्रम आत्म निर्भर और विकसित भारत का विजन भी देता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के नव निर्माण में योगदान के लिए देश को ऐसे युवा चाहिए, जिनमें ज्ञान के साथ ईमानदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना हो। सभी विद्यार्थी इस कार्यक्रम की जानकारियों का अपने साथियों के साथ चिंतन करें। नए आइडिया से समाज तथा देश के काम आने वाली तकनीक विकसित करें।     

राज्यपाल पटेल रविवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित ''मन की बात'' के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कुलगुरू आलोक शर्मा, संस्थान के गुरूजन, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राओं ने भी सामुहिक रूप से ''मन की बात'' कार्यक्रम को सुना।

संस्थान और माता-पिता बनाएं, नशा मुक्त पीढ़ी
राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''नशा मुक्त भारत'' अभियान को सफल बनाने हर व्यक्ति को सहभागी बनना होगा। यह केवल सरकार का काम नहीं है, इसमें हर नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की अहम भूमिका है। सभी शैक्षणिक संस्थान और माता-पिता नशा मुक्त पीढ़ी के निर्माण में महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान नशा मुक्ति की जागरूकता और निगरानी पर आधारित विशेष कार्यक्रम चलाएं। समय-समय पर नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग और सचेत करें। राज्यपाल पटेल ने सभी माता-पिता और अभिभावकों से कहा कि नशा मुक्ति के संबंध में अपने बच्चों से सतत और आत्मीय संवाद करें। उन्हें घर से ही नशे के दुष्प्रभावों से परिवार, समाज और राष्ट्र विकास में आने वाली कठिनाईयों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सभी युवाओं से आहवान किया कि वे पहले स्वयं नशे से दूर रहें। अपने आस-पास, संबंधियों और समाज में नशा मुक्ति के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करेंगे।

राज्यपाल पटेल का आर.जी.पी.वी. विश्वविद्यालय के कुलगुरू आलोक शर्मा ने शॉल और श्रीफल से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन कुलगुरू शर्मा ने दिया। आभार डॉ. दीप्ति जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रारंभ और समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports