नई दिल्ली
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। इस जीत के साथ कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मुंबई की बल्लेबाजी मुकाबले में फ्लॉप रही और 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कोलकाता ने मुकाबले में जीत के साथ ही मुंबई से अपना बदला पूरा कर लिया है। इससे पहले वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को हराया था और अब केकेआर ने उस हार का बदला ले लिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की।
पावरप्ले में चौका
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो कारगर साबित हुआ। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिनर अनुकूल रॉय से गेंदबाजी की शुरुआत कराई, हालांकि पहला कमाल तीसरा ओवर डालने आए कैमरन ग्रीन ने किया। उन्होंने पहले शानदार फॉर्म में चल रहे रयान रिकल्टन (06) व उसके बाद नमन धीर (00) को पवेलियन लौटाकर मुंबई को दोहरा झटका दिया।
इसके बाद तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा (15) व सूर्यकुमार यादव (15) को आउट कर मुंबई की परेशानी बढ़ा दी। मुंबई ने इस सत्र में पहली बार पावरप्ले में चार विकेट गंवाए और इसमें मात्र 46 रन ही जोड़ पाई। मुंबई का इस सत्र में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर भी है। सबसे कम स्कोर चेन्नई के विरुद्ध 104 रन का है।
रोहित, सूर्या, हार्दिक सब फ्लॉप
कोलकाता के गेंदबाजों के आगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रयान रिकल्टन व हार्दिक पांड्या जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की एक न चल पाई। पुछल्ले बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश ने अगर 18 गेंदों पर अविजित 32 रनों की पारी न खेली होती तो मुंबई 140 का आंकड़ा भी पार न कर पाती। मुंबई का कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक न जड़ पाया। मुंबई की पारी में मात्र 11 चौके व आठ छक्के लगे।
बारिश ने रोक दी थीं सांसें
कोलकाता में बुधवार दोपहर तक कड़ी धूप निकली हुई थी लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल घिरने लगे और बारिश शुरू हो गई। इससे कोलकाता खेमा चिंता में पड़ गया था। कारण बारिश के कारण मैच रद होने पर अंक बांटने पड़ते, जिसका मतलब था, उसका खिताबी दौड़ से बाहर हो जाना। इससे पहले ईडन में पंजाब के विरुद्ध मैच बारिश के कारण धुल चुका था। बारिश के कारण शाम 4.30 बजे तक ईडन की पिच समेत पूरे ग्राउंड को ढंककर रखा गया था।
बारिश हालांकि थोड़ी देर बाद रुक गई और मैच निर्धारित समय पर ही शुरू हुआ, हालांकि आठ ओवर का खेल समाप्त होते ही फिर से बारिश शुरू हो गई। कोलकाता टीम फिर चिंता में पड़ गई क्योंकि वह बहुत बेहतर स्थिति में थी। उस वक्त तक मुंबई के 57 रन पर चार विकेट गिर चुके थे, हालांकि इस बार भी बारिश थोड़ी देर में ही रुक गई। करीब एक घंटे के व्यवधान के बाद रात 9.15 बजे खेल फिर शुरू हुआ और ओवर में कोई कटौती नहीं की गई।
कोलकाता के गेंदबाजों का कमाल
इस ‘करो या मरो’ का मैच खेलने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने सधी हुई गेंदबाजी के बूते मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया। कैमरन ग्रीन, सौरव दुबे व कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो -दो विकेट चटकाए, वहीं सुनील नरेन वरुण चक्रवर्ती ने भी बेहद किफायती गेंदबाजी की। नरेन ने एक विकेट चटकाया।
कोलकाता की खराब शुरुआत
एमआई के द्वारा दिए गए 148 रनों लक्ष्य के जवाब में कोलकाता ने भी खराब शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिन एलन (08), जो शानदार फॉर्म में थे, वे पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और सीजन का पहला मैच खेल रहे मनीष पांडे ने मोर्चा संभाला। दोनों पारी को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन कॉर्बिन बॉश ने रहाणे (21) को अपना शिकार बनाया। केकेआर ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे।
कोलकाता ने जीता मुकाबला
मनीष पांडे सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे थे और संकट में फंसी कोलकाता के वो संकटमोचक बने। पांडे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर से और 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल (40) रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर ने मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट खेला और 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बढ़ी
पंजाब किंग्स की टीम भी 13 अंकों पर है और कोलकाता के भी उतने ही अंक हो गए हैं। ऐसे में पंजाब को उम्मीद होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच हारे या फिर उनका रन रेट केकेआर से बेहतर रहे। इसके अलावा राजस्थान की किस्मत उनके हाथों में है लेकिन उन्हें अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर उन्हें जीत नहीं मिलती है, तो उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता और पंजाब दोनों ही अपना आखिरी मैच हारें।
ईडन गार्डन्स में KKR का जलवा, मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद कायम
नई दिल्ली गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। इस जीत के साथ कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मुंबई की बल्लेबाजी मुकाबले में फ्लॉप रही और 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed



