राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बंपर भर्ती, 3950+ पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने के लिए एक अच्छा चांस और मेहनत दोनों ही बेहद जरूरी है। राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बड़ी भर्ती निकली हुई है, अगर आपने अभी तक इसमें अप्लाई नहीं किया है, तो एक शानदार मौका आपके हाथ से छूट सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक…

राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बंपर भर्ती, 3950+ पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी पाने के लिए एक अच्छा चांस और मेहनत दोनों ही बेहद जरूरी है। राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बड़ी भर्ती निकली हुई है, अगर आपने अभी तक इसमें अप्लाई नहीं किया है, तो एक शानदार मौका आपके हाथ से छूट सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3950 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस बड़ी वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में फॉर्म भरने में देरी करने की गलती ना करें।

RSSB इस नई भर्ती के जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल मिलाकर 3951 पदों को भर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पोस्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के हैं। टोटल पदों में से 3415 रिक्तियां इसी पोस्ट के लिए आई हैं। ऐसे में इसके लिए योग्यता, सैलरी, एज लिमिट संबंधित नियम ध्यान से जरूर चेक कर लें।

Rajasthan Computer Instructor Eligibility: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
    सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M. E)/कंप्यूटर साइंस में एमटेक (M. Tech)/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग (EE)/इलेट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ETE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (EIE) की डिग्री हासिल की हो। या कंप्यूटर साइंस में एमएससी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स (MCA)/बी लेवल/सी लेवल किया हो। तो अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इन सभी के समकक्ष अगर और हायर क्वालिफिकेशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं।
    बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- ग्रेजुएशन के साथ ए लेवल/ पीजीडीसीए (एक साल का) किया हो। या बी. ई/कंप्यूटर साइंस में बीटेक/ आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/ इलेक्ट्रनिकल इंजीनियरिंग (EE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (EIC)/टेलीकम्यूनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (TIE) में डिग्री ली हो। कंप्यूटर साइंस में बी. एससी या आईटी और बीसीए वाले भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों पदों के लिए कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान एंव राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है।

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आप नीचे बताए आसान से स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
    सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल sso. rajasthan. gov. in पर जाएं।
    यहां Recruitment Portal को सेलेक्ट करके Apply Now पर क्लिक करें। फॉर्म प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको सबसे पहले OTR पूरा करना होगा। इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
    वन टाइम रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना नाम, माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, स्टेट जैसी डिटेल्स ध्यान से भरें। यही डिटेल्स बाद में फॉर्म में फैच होकर आपको नजर आएंगी। इसीलिए सावधानी पूर्वक सभी जानकारियां फिल करें।
    ओटीआर प्रोसेस पूरा होने के बाद आपकी एसएसओ आईडी क्रिएट हो जाएगी। इसी के जरिए आगे पूरा फॉर्म भरा जाएगा।
    वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें इसके बाद जो-जो जानकारी जिस बॉक्स में भरने के लिए कही जाती है, अपने सर्टिफिकेट के मुताबिक ध्यान से भरते जाएंगे। सभी स्पेलिंग ध्यान से चेक करें।
    इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
    एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
जनरल, ओबीसी कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 400 रुपये तय किया है। अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार किया जाता है, तो इसके लिए 300 रुपये अलग से चार्ज किए जाएंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports