21 जून 2026 से मंगल का वृषभ राशि में गोचर, सभी राशियों पर दिखेगा प्रभाव

 मंगल 21 जून 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 4 अगस्त 2026 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे. इस दौरान मंगल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे. मंगल को ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है और यह हमारे पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला ग्रह है. आइए…

21 जून 2026 से मंगल का वृषभ राशि में गोचर, सभी राशियों पर दिखेगा प्रभाव

 मंगल 21 जून 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 4 अगस्त 2026 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे. इस दौरान मंगल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे. मंगल को ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है और यह हमारे पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला ग्रह है. आइए जानते हैं कि मंगल के वृषभ राशि में गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि
मेष राशि वालों को इस गोचर से आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर मिलेंगे. आपकी मैनेजरियल स्किल बेहतर होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय इस दौरान ले सकते हैं. धन की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार में कम और संतुलित बातचीत करें. क्रोध और कठोर वाणी से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गले से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें.
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का प्रसाद बांटें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि में ही मंगल का गोचर हो रहा है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. मेहनत का फल मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य में विशेषकर ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें.
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की आरती करें और गुड़-चना का भोग लगाकर प्रसाद बांटें.

मिथुन राशि
धैर्य से काम करने का समय है. लंबी यात्रा से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. विनम्रता से बात करें और विवादों से दूर रहें.
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और फल का प्रसाद बांटें.

कर्क राशि
धन लाभ के अवसर मिलेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और मेहनत का फल मिलेगा. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अहंकार से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
उपाय: मंगलवार को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.

कन्या राशि
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. शिक्षा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. धन लाभ के योग हैं. खानपान का ध्यान रखें.
उपाय: मंगलवार को फल का भोग लगाकर प्रसाद बांटें.

तुला राशि
जल्दबाजी से बचें. जॉब बदलने या लोन लेने से बचें. रिश्तों को संभालने का समय है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.
उपाय: मंगलवार को गुड़-चना का प्रसाद चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके काम पूरे होंगे. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. सेहत का ध्यान रखें और मसालेदार भोजन से बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का प्रसाद बांटें.

धनु राशि
सावधानी से काम करें. शत्रुओं और विवादों से बचें. परीक्षा में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: मंगलवार को सिंदूर चढ़ाएं और नारियल-फल का प्रसाद दें.

मकर राशि
करियर में सफलता मिलेगी. रुके काम पूरे होंगे. संतान से खुशी मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा.
उपाय: मंगलवार को लाल मिठाई का प्रसाद बांटें.

कुंभ राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे. परिवार की समस्याएं सुलझेंगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि
पराक्रम बढ़ेगा और धन लाभ होगा. रुके काम पूरे होंगे. जल्दबाजी से बचें और योजना बनाकर आगे बढ़ें. वाणी में विनम्रता रखें.
उपाय: मंगलवार को गुड़-चना का प्रसाद बांटें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports