,

पटना कोचिंग विवाद से जुड़ा मामला, नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत

पटना खान सर कोचिंग सेंटर विवाद मामले में आरोपी पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई की अचानक में मौत हो गई है। रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नेपाल के एक होटल में रौशन आनंद…

पटना कोचिंग विवाद से जुड़ा मामला, नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत

पटना
खान सर कोचिंग सेंटर विवाद मामले में आरोपी पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद के भाई की अचानक में मौत हो गई है। रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नेपाल के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव ठहरे हुए थे। लेकिन रविवार की सुबह अचानक प्रिंस यादव की मौत की बात सामने आई है। प्रिंस यादव की ब्रेन हेमरेज से मौत की बात सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े विवाद में प्रिंस यादव भी आरोपी थे।

कहा जा रहा है कि रौशन आनंद सर के भाई की मौत के बाद उनके साथ होटल में मौजूद सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि नेपाल पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। प्रिंस यादव की मौत की पुष्टि के बाद उनके शव को भारत लाया जा रहा है। प्रिंस यादव रौशन आनंद सर के छोटे भाई बताए जा रहे हैं।

पटना में फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर 2 जून को हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज होने के बाद से रौशन आनंद पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इस पूरे विवाद में दर्ज एक दूसरे केस में खान सर भी आरोपी हैं। हालांकि, खान सर ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है और फिलहाल कोर्ट ने 20 जून तक खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नेपाल के होटल में प्रिंस यादव के साथ उनके 6-7 दोस्त भी थे। नेपाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और प्रिंस की मौत की पड़ताल कर रही है।

कहा यह भी जा रहा है कि साल 2021 में भी रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव पर खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमले का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद पुलिस प्रिंस यादव को भी तलाश रही थी लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंस यादव नेपाल चले गए थे। सुपौल यादव बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। बहरहाल अभी प्रिंस यादव की मौत की जांच चल रही है।

क्या है खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले का विवाद
आपको बता दें कि 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। एक गार्ड को वहां बुरी तरह पीटा गया था। इस मामले में खान सर ने आरोप लगाया था कि पास ही स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में ज्ञान बिंदू के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रौशन आनंद सर की जमानत याचिक अदालत से खारिज हो गई थी।

इस घटनाक्रम के बाद खान कोचिंग सेंटर पर बवाल का एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा था कि दो सुरक्षा गार्ड वहां फायरिंग कर रहे थे। इस फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर पर दबिश दी थी। पुलिस ने फायरिंग के आरोप में खान सर के दो अंगरक्षकों को अरेस्ट किया था। दोनों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर पर आर्म्स ऐक्ट तथा हत्या के प्रयास से संबंधित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। हालांकि, खान सर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है। अदालत ने 20 जून तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports