अंडे की एक्सपायरी डेट जानना जरूरी: खराब अंडा खाने से हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

अंडा प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स है. इस कारण फिट रहने वाले लोग, हैवी वर्कआउट वाले लोग और हेल्दी ब्रेकफास्ट करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते ही हैं. 1 अंडे में करीब 6-7 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो रोजाना के प्रोटीन इंटेक को बढ़ाने के लिए काफी होता है. लेकिन…

अंडे की एक्सपायरी डेट जानना जरूरी: खराब अंडा खाने से हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

अंडा प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स है. इस कारण फिट रहने वाले लोग, हैवी वर्कआउट वाले लोग और हेल्दी ब्रेकफास्ट करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते ही हैं. 1 अंडे में करीब 6-7 ग्राम प्रोटीन मिलता है जो रोजाना के प्रोटीन इंटेक को बढ़ाने के लिए काफी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडों की भी एक एक्सपायरी डेट होती है? अक्सर लोग मार्केट से अंडे खरीदकर लाते हैं और कई दिनों तक फ्रिज में रखकर खाते रहते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आप एक्सपायर्ड या खराब हो चुके अंडे खाते हैं तो यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं यदि आपने गलती से एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद खराब अंडा खा लिया तो सेहत को क्या नुकसान हो सकता है.

क्या होती है अंडों की एक्सपायरी डेट?
यदि आप किसी कंपनी के अंडे खरीदते हैं तो उनकी पैकिंग पर आमतौर पर एक बेस्ट बिफोर या पैक डेट लिखी होती है. हेल्थलाइन का कहना है, रेफ्रिजरेटर में सही तरीके से स्टोर किए गए अंडे पैक होने की तारीख से लगभग 3 से 5 हफ्तों तक बिल्कुल फ्रेश और खाने लायक रहते हैं. इस टाइम पीरियड के बाद भी अंडे खराब नहीं होते, बस उन्हें सही तापमान पर रखा गया हो. हालांकि, कोई भी अंडा हो समय बीतने के साथ अंडों की क्वालिटी, स्वाद और टेक्सचर में बदलाव आने लगता है.  

खराब अंडा खाने से सेहत को क्या है खतरा?
यदि आपने अनजाने में खराब या एक्सपायर्ड अंडा खा लिया है तो आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं. यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, खराब अंडों में साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने का सबसे ज्यादा चांस होता है. इसे खाने के 12 से 72 घंटों के भीतर शरीर में लक्षण दिखने लगते हैं.

प्रभावित व्यक्ति को तेज बुखार, पेट में मरोड़, दस्त (डायरिया) और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और बच्चों में यह इन्फेक्शन ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है.  

खराब अंडों को कैसे पहचानें?
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, अंडा सही है या खराब, इसे चेक करने का सबसे पॉपुलर तरीका फ्लोट टेस्ट है. इसके लिए एक कटोरे में ठंडा पानी भरें और उसमें अंडा डालें. अगर अंडा तली में बैठ जाता है तो वह फ्रेश है. अगर अंडा पानी के ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि वह पुराना हो चुका है. इसके अलावा अंडा क्रैक करने पर अगर उसमें से अजीब या गंदी बदबू आ रही है तो उसे तुरंत डस्टबिन में फेंक दें.  

स्टोरेज की इन गलतियों से बचें
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की गाइडलाइन के अनुसार, अंडों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सही स्टोरेज बहुत जरूरी है. अंडों को कभी भी फ्रिज के दरवाजे में नहीं रखना चाहिए क्योंकि दरवाजा बार-बार खुलने से वहां तापमान बदलता रहता है. अंडों को हमेशा उनके ओरिजिनल कार्टन में रखकर फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से यानी अंदर की शेल्फ पर स्टोर करें जिससे बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोका जा सके.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports