लौकी से बनाएं क्रिस्पी डोसा, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

लौकी का नाम सुनते ही घर के ज्यादातर लोगों का पहला रिएक्शन होता है, 'अरे यार…कुछ और बना लो!' खासकर बच्चों को तो लौकी की सब्जी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा ही होता है तो ये खबर आपके लिए है. क्या आपने कभी सोचा है कि इसी…

लौकी से बनाएं क्रिस्पी डोसा, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

लौकी का नाम सुनते ही घर के ज्यादातर लोगों का पहला रिएक्शन होता है, 'अरे यार…कुछ और बना लो!' खासकर बच्चों को तो लौकी की सब्जी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा ही होता है तो ये खबर आपके लिए है. क्या आपने कभी सोचा है कि इसी साधारण सी लौकी एक ऐसी टेस्टी और क्रिस्पी डोसे में बदल सकती है, जिसे खाने के बाद कोई यकीन ही न करे कि इसमें लौकी डाली गई है? ये रेसिपी कुछ ऐसी ही है.

लौकी का ये क्रिस्पी डोसा स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ये स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसकी दोबारा फरमाइश करेगा. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. ये सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम को स्नैक्स की तरह खाने के लिए एक शानदार ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं लौकी से बनने वाले डोसे की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स
    1 मीडियम लौकी
    1 कप चावल का आटा
    ½ कप सूजी
    1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
    2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
    1 छोटा चम्मच जीरा
    स्वादानुसार नमक
    लगभग 2 गिलास पानी
    डोसा सेंकने के लिए तेल

बनाने का तरीका:
1.
लौकी से डोसा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर एकदम स्मूद पेस्ट बना लें. लेकिन ध्यान रखें कि पेस्ट में कोई गांठ न रहे.

2.  अब एक बड़े बाउल में लौकी का पेस्ट निकालें. इसमें चावल का आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें.

3. आपको इसमें कुल मिलाकर लगभग 2 गिलास पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. घोल इतना पतला होना चाहिए कि तवे पर आसानी से फैल सके.

4. अब घोल में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा और पानी डालकर घोल को पतला कर लें.

5. इसके बाद एक नॉन-स्टिक या लोहे का तवा गर्म करें. तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए तो घोल को चम्मच से डालते हुए पतला फैलाएं. इसके ऊपर से थोड़ा तेल डालें और मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें.

6. जब डोसा नीचे से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सा सेंक लें. बस आपका क्रिस्पी लौकी डोसा तैयार है. इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports