,

Punjab Weather Update: बारिश की दस्तक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी, 21 जून तक येलो अलर्ट

लुधियाना  पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जून तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ छीटे पड़ने, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा लेकिन विभिन्न जिलों में दिन में धूप निकली और…

Punjab Weather Update: बारिश की दस्तक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी, 21 जून तक येलो अलर्ट

लुधियाना

 पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जून तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ छीटे पड़ने, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा लेकिन विभिन्न जिलों में दिन में धूप निकली और बीच-बीच में बादल भी हने। इस दौरान हवाएं भी जारी रही। जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खराब मौसम के बीच आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इसके बावजूद पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और बदलेगा तथा बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इसके बाद पटियाला का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट और फरीदकोट का तापमान क्रमश 39.5 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 1.2 डिगरी सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 22 जून तक मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। कुछ जगह पर 40-50 किमी की गति के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports