,

पंजाब में हथियारों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, अफगानी नागरिक सहित 7 लोग अरेस्ट

अमृतसर. अमृतसर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, हेरोइन और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। एक अफगान नागरिक और एक किशोर समेत सात आरोपित गिरफ्तार किए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कुल 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048…

पंजाब में हथियारों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, अफगानी नागरिक सहित 7 लोग अरेस्ट

अमृतसर.

अमृतसर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, हेरोइन और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। एक अफगान नागरिक और एक किशोर समेत सात आरोपित गिरफ्तार किए हैं.
पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कुल 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि भी जब्त की गई है। बरामदगी को हाल के समय की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

विदेश में बैठे नेटवर्क के संचालक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे संचालकों के इशारों पर काम कर रहा था। आरोपित सामाजिक माध्यमों के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों के अनुसार काम करते थे। जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपितों को समय-समय पर हथियार और नशीले पदार्थों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे वे आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह केवल नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि हवाला के जरिए वित्तीय लेन-देन भी करता था। विभिन्न स्थानों पर धन पहुंचाने और भुगतान लेने के लिए हवाला तंत्र का इस्तेमाल किया जाता था। इसी माध्यम से विदेश में बैठे संचालकों और स्थानीय नेटवर्क के बीच आर्थिक गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

आरोपियों से पूछताछा जारी
मामले में इस्लामाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि अब तक इस गिरोह ने कितनी खेपों की आपूर्ति की और किन-किन लोगों तक हथियार तथा नशीले पदार्थ पहुंचाए गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ने, विदेशी संचालकों की भूमिका स्पष्ट करने तथा अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा अतिरिक्त बरामदगी होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports