,

सिमाला प्रसाद ने संभाला खरगोन DIG का पदभार, कानून व्यवस्था सुधार और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई होगी प्राथमिकता

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसपी रवींद्र वर्मा और एएसपी बिट्टू सहगल ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद डीआईजी प्रसाद ने स्टाफ से शिष्टाचार भेंट की।  डीआईजी सिमाला प्रसाद ने कहा कि निमाड़ के चारों जिलों –…

सिमाला प्रसाद ने संभाला खरगोन DIG का पदभार, कानून व्यवस्था सुधार और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई होगी प्राथमिकता

खरगोन

खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसपी रवींद्र वर्मा और एएसपी बिट्टू सहगल ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद डीआईजी प्रसाद ने स्टाफ से शिष्टाचार भेंट की। 

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने कहा कि निमाड़ के चारों जिलों – खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और बड़वानी में मजबूत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जनता को बेहतर पुलिसिंग प्रदान करने और लंबित मामलों के अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने पर जोर दिया।

अवैध काम करने वालों को डेटाबेस बनेगा उन्होंने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की बात कही। डीआईजी ने विशेष रूप से अवैध देशी कट्टों और गांजे की खेती को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहले भी कार्रवाई हुई है और यह आगे भी जारी रहेगी।

सिमाला प्रसाद ने कहा कि अब इंटीग्रेटेड कंबाइंड एफर्ट के साथ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निमाड़ के तीन जिलों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों का डेटाबेस तैयार कर उनके पुनर्वास का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें अन्य व्यवसायों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले भी काम हुआ है, लेकिन अब और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports