विजय की जन नायकन को मिला ए सर्टिफिकेट, यूके में अनकट रिलीज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन, 7 महीने की देरी के बाद आखिरकार थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. डायरेक्टर एच विनोद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फाइनली 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर पहुंचेगी, मगर इससे पहले CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पंगे में…

विजय की जन नायकन को मिला ए सर्टिफिकेट, यूके में अनकट रिलीज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन, 7 महीने की देरी के बाद आखिरकार थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. डायरेक्टर एच विनोद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फाइनली 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर पहुंचेगी, मगर इससे पहले CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पंगे में इस फिल्म का अटकना काफी विवादों में रहा था.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि आखिरकार बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए 12 बड़े बदलाव सुझाए थे और इसे 'A' यानी एडल्ट ओनली रेटिंग मिली है. जहां इंडिया में जन नायकन को इतने बदलावों के बाद भी 18 साल या उससे अधिक उम्र वाले दर्शकों के लिए सूटेबल माना गया है, वहीं यूके में विजय की फिल्म बिना किसी कट के रिलीज होने जा रही है.

यूके में 'जन नायकन' बिना किसी कट होगी रिलीज
जन नायकन के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने रविवार को अनाउंस किया कि विजय स्टारर फिल्म को वहां बिना किसी कट या बदलाव के 15+ रेटिंग मिली है. यानी वहां इसे बिना किसी कट के भी, 15 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शकों के देखने के लिए सूटेबल माना गया है.

अपनी एक्स पोस्ट पर डिस्ट्रीब्यूटर ने लिखा, 'तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, सी जोसेफ विजय', इसके आगे उन्होंने लिखा, '#JanaNayagan 24 जुलाई से यूके के सिनेमाघरों में बिना किसी कट के रिलीज होगी, 15+ रेटिंग के साथ. पूरा एक्शन, पूरा मास और पूरा थलपति क्रेज, बिल्कुल वैसे ही जैसे देखने के लिए ये फिल्म बनी है. एक आखिरी बार.'

इस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए 'अनकट' और 'जैसे देखने के लिए ये बनी है' जैसे शब्दों पर जोर देना फैंस की नजरों में भी आया. कई यूजर्स ने विजय के जश्न मनाने वाले GIF शेयर किए, जबकि कुछ ने उम्मीद जताई कि इंडिया में अगर थिएटर्स में नहीं, तो कम से कम ओटीटी पर उन्हें भी फिल्म का अनकट वर्जन देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर विजय की फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिए जाने पर कई फैंस खफा भी नजर आए.

उधर, शनिवार को केवीएन प्रोडक्शंस ने पुष्टि की कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है. प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'थिएटर्स में मिलते हैं दोस्तों. #JanaNayaganCensoredA.' इससे पहले मेकर्स ने कोर्ट में दावा किया था कि बोर्ड ने मौखिक तौर पर उन्हें यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिए जाने का भरोसा दिया था.

सीबीएफसी ने क्या-क्या बदलाव कराए?
जन नायकन का रिलीज तक पहुंचने का सफर काफी लंबा रहा. ये फिल्म पहले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सर्टिफिकेशन विवाद के चलते इसे टालना पड़ा. CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी के एक सदस्य की शिकायत के बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया. मेकर्स अदालत भी पहुंचे लेकिन वहां से राहत नहीं मिली. आखिरकार करीब 7 महीने बाद फिल्म को कई बदलावों के साथ 'ए' सर्टिफिकेट मिला.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने फिल्म से टीवीके (विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम की ओर इशारा) से जुड़े सभी संदर्भ हटाने को कहा. बताया जा रहा है कि विजय के किरदार का नाम 'थलपति वेत्री कोंडन' था, जिसे संक्षेप में टीवीके कहा जाता था. अब इसमें बदलाव किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में ऑडियो और विजुअल दोनों लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं. इनमें आंबेडकर, 'ओम' and 'न्यू इंडिया' से जुड़े कुछ डायलॉग भी शामिल हैं. इसके अलावा कुछ दृश्यों, किरदारों के नाम और आपत्तिजनक शब्दों में भी बदलाव कराया गया है.

जन नायकन में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं. डायरेक्टर अनिल रविपुड़ी के निर्देशन में बनी जन नायकन को, बालकृष्ण और श्रीलीला स्टारर तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक माना जा रहा है. चूंकि फिल्म विजय के चुनाव जीतने के बाद रिलीज हो रही है, इसलिए इस बार उनके सिग्नेचर 'थलपति विजय' टाइटल कार्ड की जगह 'द ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर ऑफ तमिलनाडु, सी. जोसेफ विजय' से इंट्रोडक्शन की उम्मीद है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports