,

बंगाल की खाड़ी के दबाव से झारखंड में बदला मौसम, तेज हवा का येलो अलर्ट

 रांची उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के आसपास बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों में 7 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। पश्चिम बंगाल तट के पास केंद्रित सर्कुलेशन दीघा (पश्चिम बंगाल) से लगभग 20 किमी पूर्व, कोंटाई से 20 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, सागर…

बंगाल की खाड़ी के दबाव से झारखंड में बदला मौसम, तेज हवा का येलो अलर्ट

 रांची
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के आसपास बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों में 7 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है।

पश्चिम बंगाल तट के पास केंद्रित सर्कुलेशन दीघा (पश्चिम बंगाल) से लगभग 20 किमी पूर्व, कोंटाई से 20 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 40 किमी पश्चिम, हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से 60 किमी दक्षिण-पश्चिम, बालासोर (ओडिशा) से 80 किमी पूर्व और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 120 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

इसके लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 28 जुलाई की सुबह तक दीघा के पूर्व और हल्दिया के पश्चिम में पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा के तटों को पार करने की पूरी संभावना है। जिसके बाद तेज वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

तेज हवा बहने का येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 28 जुलाई को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है, इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, लोहरदगा में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में यह स्थिति 31 जुलाई तक बनी रहेगी।

डाल्टनगंज रहा सबसे ज्यादा गर्म
वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछेक स्थानों पर हल्की व माध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 61.4 मिमी पश्चिम सिंहभूम के झींकपानी में रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकार्ड किया गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports