,

मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों को मिले नए कलेक्टर

भोपाल  मध्य प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया अशोक वर्णवाल मुख्य सचिव पद को संभालने के बाद अब अपनी प्रशासनिक जमावट कर रहे हैं. राज्य शासन ने अब तीन जिलों के कलेक्टरों सहित 8 आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना की है. राज्य शासन ने छतरपुर, बालाघाट और शहडोल जिले के कलेक्टरों को बदल दिया है.…

मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों को मिले नए कलेक्टर

भोपाल
 मध्य प्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया अशोक वर्णवाल मुख्य सचिव पद को संभालने के बाद अब अपनी प्रशासनिक जमावट कर रहे हैं. राज्य शासन ने अब तीन जिलों के कलेक्टरों सहित 8 आईएएस अधिकारियों की नई पद स्थापना की है. राज्य शासन ने छतरपुर, बालाघाट और शहडोल जिले के कलेक्टरों को बदल दिया है. ग्वालियर में अपर कलेक्टर और 2017 बैच के आईएएस कुमार सत्यम को बालाघाट जिले की कमान सौंपी गई है। 

बदले गए इन जिलों के कलेक्टर

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक छतरपुर जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल को अब शहडोल जिले की कमान सौंपी गई है. पार्थ जायसवाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

    बालाघाट जिले की कलेक्टर 2015 बैच की मृणाल मीणा को छतरपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 

    रतलाम जिले की कलेक्टर और 2016 बैच की आईएएस मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। 

    उधर ग्वालियर में अपर कलेक्टर और 2017 बैच के आईएएस कुमार सत्यम को बालाघाट जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

2011 बैच के आइएएस दिनेश जैन को नई जिम्मेदारी दी गई है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव की भूमिका संभाल रहे दिनेश जैन को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अपर सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

2011 बैच के आईएएस गिरीश शर्मा अभी तक परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तथा संचालक, रोजगार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उनसे अतिरिक्त प्रभार और स्किल डेवलपमेंट का काम वापस लिया गया है. अब वे तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

2014 बैच के आईएएस अंकित अस्थाना अभी तक औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उप सचिव और अपर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार के रूप में काम देख रहे थे. अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल में संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

2015 बैच की आईएएस और मंदसौर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही अदिति गर्ग को मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल में परियोजना संचालक की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा वे मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड में सीईओ का काम भी देखेंगी. उन्हें ग्लोबल स्किल पार्क के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

वहीं, अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिनेश जैन को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है। परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गिरीश शर्मा अब अपर सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार होंगे।

अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर बनाए जाने से रिक्त हुए संचालक कर्मचारी चयन मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन अंकित अस्थाना को दिया है। वह उप सचिव सामान्य प्रशासन भी रहेंगे।

आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव के साथ संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर ऋषि गर्ग इन दायित्वों से मुक्त होंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports