,

खड़गवां में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खोलने की मांग तेज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  मनेंद्रगढ़/एमसीबी खड़गवां विकासखंड में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अध्यक्ष अशोक वास्तव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खड़गवां में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों को आज भी…

खड़गवां में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खोलने की मांग तेज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

मनेंद्रगढ़/एमसीबी

खड़गवां विकासखंड में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अध्यक्ष अशोक वास्तव ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खड़गवां में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों को आज भी भूमि, मकान, दुकान एवं अन्य अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए मनेंद्रगढ़ आना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अनावश्यक हानि होती है।

अशोक वास्तव ने बताया कि खड़गवां विकासखंड भौगोलिक दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी निवास करती है। प्रतिदिन किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा अन्य नागरिक रजिस्ट्री और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर मनेंद्रगढ़ पहुंचते हैं। कई बार दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार की परेशानी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आम जनता के नजदीक उपलब्ध कराना है, लेकिन खड़गवां जैसे महत्वपूर्ण विकासखंड में उप पंजीयक कार्यालय का अभाव इस उद्देश्य के विपरीत है। यदि यहां रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित किया जाता है तो हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक सरल एवं प्रभावी बन सकेंगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब शासन डिजिटल और सुगम प्रशासन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है, तब खड़गवां क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत राजस्व सेवाओं के लिए दूसरे शहर पर निर्भर रहना उचित नहीं है। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

अशोक वास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस लंबे समय से लंबित मांग को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा और खड़गवां में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना की दिशा में सकारात्मक पहल करेगा। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता की सुविधा और अधिकारों से जुड़ा विषय है। कार्यालय खुलने से हजारों नागरिकों को समय, धन और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports