,

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर उठा: एमसीबी में महिला थाना स्थापित करने की मांग तेज

मनेंद्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पृथक महिला थाना स्थापित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महामंत्री पूनम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और जिले की महिलाओं के…

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर उठा: एमसीबी में महिला थाना स्थापित करने की मांग तेज

मनेंद्रगढ़/एमसीबी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पृथक महिला थाना स्थापित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महामंत्री पूनम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला नेत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और जिले की महिलाओं के हित में शीघ्र महिला थाना स्थापित कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2022 में जिले के गठन के बाद से आज तक यहां अलग महिला थाना स्थापित नहीं किया गया है। इसके कारण घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, लैंगिक अपराध, छेड़छाड़, साइबर अपराध, पारिवारिक विवाद तथा महिलाओं से जुड़े अन्य मामलों में पीड़िताओं को सामान्य थानों में जाना पड़ता है। कई बार संकोच और असहज माहौल के कारण महिलाएं अपनी शिकायत खुलकर दर्ज नहीं करा पातीं, जिससे उन्हें न्याय मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि किसी भी जिले की कानून-व्यवस्था तभी प्रभावी मानी जाती है, जब महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए संवेदनशील एवं समर्पित व्यवस्था उपलब्ध हो। उनके अनुसार महिला थाना केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि महिलाओं के विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का केंद्र होता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह स्वयं महिला अधिकारी होने के कारण महिलाओं की समस्याओं और संवेदनाओं को बेहतर ढंग से समझती हैं। इसलिए वे इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन एवं पुलिस मुख्यालय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगी और जिले में महिला थाना स्थापित कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगी।

पूनम सिंह ने कहा कि जिले की हजारों महिलाएं लंबे समय से महिला थाना की मांग कर रही हैं और कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय से जुड़े इस जनहित के मुद्दे को निरंतर उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला थाना बनने से महिलाओं से जुड़े मामलों की त्वरित एवं संवेदनशील जांच सुनिश्चित होगी, पीड़िताओं को महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना झिझक अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा तथा काउंसलिंग एवं महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी अधिक प्रभावी हो सकेंगी।

इस अवसर पर पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूमा चटर्जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रुक्मणी खोबरागड़े, पूर्व महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पूर्व पार्षद हमीदा खातून एवं पूर्व पार्षद बबीता यादव सहित अन्य महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed