,

IMD का बड़ा अलर्ट, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी।…

IMD का बड़ा अलर्ट, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ
देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी के इलाके में कल यानी कि तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच चार दिनों तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी में चार से सात अगस्त के बीच बरसात होगी। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया है कि दक्षिण भारत में बारिश में कमी आएगी। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले पांच दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी हिमालयी में बारिश बढ़ेगी।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से छह अगस्त और आठ अगस्त को, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने वाली है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तीन से छह अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार से सात अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तीन से सात अगस्त के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को काफी बड़े इलाके या व्यापक बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में सात अगस्त को बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में दो अगस्त और सात व आठ अगस्त के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो और तीन अगस्त और दो से आठ अगस्त के दौरान कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दो से पांच अगस्त के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो से आठ अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पंजाब में तीन और चार अगस्त के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से छह अगस्त के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बरसात का अलर्ट
मध्य भारत की बात करें तो से छह अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, दो से तीन अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से पांच अगस्त के दौरान विदर्भ, दो अग्स्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। सात से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, चार से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दो अगस्त, छह से आठ अगस्त के दौरान विदर्भ, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। छह से आठ अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पांच से आठ अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, तीन से आठ अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी।

झारखंड, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा, दो से आठ अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, तीन से आठ अगस्त के दौरान झारखंड, दो से पांच अगस्त के दौरान बिहार में काफी भारी बारिश होगी। दो और तीन अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावा है। साथ ही, दो से तीन अगस्त के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दो से पांच अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड, दो से आठ अगस्त के दौरान बिहार में तेज हवाएं चलने वाली हैं। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बारिश का पूरे हफ्ते तक अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में दो और पांच अगस्त को, असम, मेघालय में दो से पांच अगस्त के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में दो से आठ अगस्त के दौरान पूरे इलाके में भारी बारिश होगी।
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports