,

Haryana Tiranga Yatra: 9-17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में आयोजन, CM सैनी बोले- खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

पंचकूला. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्रा और 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। महेंद्रगढ़ में तिरंगा कॉन्सर्ट होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने गुरु रविदास के 650वें प्रकट दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति…

Haryana Tiranga Yatra: 9-17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में आयोजन, CM सैनी बोले- खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

पंचकूला.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्रा और 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। महेंद्रगढ़ में तिरंगा कॉन्सर्ट होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने गुरु रविदास के 650वें प्रकट दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर भी प्रदेश में हाेने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। राज्यभर के स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने खेल ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में 7 गोल्ड मेडल जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना की और इसे गर्व का विषय बताया।  सीएम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में देश ने 39 पदक जीते हैं, जिनमें से 10 हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं। 13 गोल्ड मेडल में से 7 हरियाणा ने देश की झोली में डाले हैं। इससे भी गर्व की बात है कि 5 गोल्ड प्रदेशों की बेटियों के नाम हैं।

इससे आगे सीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक उद्यानों, सभागारों, पुस्तकालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर तिरंगे और वंदे मातरम से संबंधित प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इनके जरिये तिरंगे के इतिहास, महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी दी जाएगी। 'सेल्फी विद ट्राइकलर' अभियान की प्रमुख डिजिटल गतिविधि यह है कि नागरिक 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर सेल्फी अपलोड कर सकेंगे। वंदे मातरम 150 वर्ष पूरे कर रहा है, इसलिए इस वर्ष इसके बोल भी डिजिटल सामग्री में शामिल किए जाएंगे। 

तिरंगा यात्रा और अभियान का कार्यक्रम

  • राज्यभर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा रैलियां और कार्यक्रम होंगे। 
  •  9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में 'तिरंगा कॉन्सर्ट' का आयोजन किया जाएगा।
  • इस वर्ष राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष डिजिटल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। 
  • 14 अगस्त को प्रदेशभर में विभाजन की दौर की याद में मौन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखे जाएंगे। 

स्कूल-कॉलेज और खेलकूद पर सीएम का बयान

  • शिक्षण संस्थानों में तिरंगे के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। 
  • राष्ट्रमंडल खेलों में देश के कुल गोल्ड मेडल में से 7 अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीतने पर गर्व जताया। 
  • गरीब और बीपीएल परिवारों को मुफ्त राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के साथ स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed