,

पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने किया प्रगति का जायजा

सीतामढ़ी बिहार के सीतामढ़ी में बन रहा माता जानकी का मंदिर भव्य और बेहद ही आकर्षक होगा। यह मंदिर विश्व स्तर पर पर्यटन का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर 31 दिसंबर 2028 तक तैयार हो जाएगा। मां जानकी भव्य मंदिर में स्थापित होंगी। इसके पहले…

पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने किया प्रगति का जायजा

सीतामढ़ी
बिहार के सीतामढ़ी में बन रहा माता जानकी का मंदिर भव्य और बेहद ही आकर्षक होगा। यह मंदिर विश्व स्तर पर पर्यटन का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर 31 दिसंबर 2028 तक तैयार हो जाएगा। मां जानकी भव्य मंदिर में स्थापित होंगी। इसके पहले पुनौराधाम में शनिवार को श्रीसीताराम मंडपम में विधिवत पुराने गर्भगृह से विग्रह के बाद मां जानकी और रामदरबार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने मुख्यमंत्री के जरिए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में नव निर्मित अस्थायी काष्ठ श्रीसीताराम मंडपम में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनौराधाम मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। इस पवित्र धाम का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पुनौराधाम के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में निर्माणाधीन भव्य माता सीता मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रस्तावित मां जानकी मंदिर के मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मंदिर एवं परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, पीठाधीश्वर निवास, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, महिला हाट सहित अन्य प्रस्तावित भवनों तथा श्रद्धांलुओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर में मां जानकी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान से मां जानकी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर प्रांगण में बज्जिका कला एवं सिक्की कला पर आधारित शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

उन्होंने स्थानीय कला एवं शिल्प की विविधता तथा कलाकारों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियों की जानकारी ली। पुनौराधाम मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उद्योग एवं खेल तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नन्दकिशोर राम, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, गायत्री देवी, सुनील कुमार पिंटू, पंकज कुमार मिश्रा, नागेंद्र राउत, अनिल कुमार, रामेश्वर कुमार महतो, अमित कुमार के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह आदि रहे। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी रिचि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed