,

अमृत 2.0 के तहत मुंगेर-जमालपुर को बड़ी सौगात, 280 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

 पटना  राज्य और केंद्र की सरकार अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के हर जिले-गांव तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में जुटी है। इसी कड़ी में अब मुंगेर और जमालपुर के लिए 280 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। इन दोनों शहरों में अलग-अलग 17,745 घरों को अब नल से पीने…

अमृत 2.0 के तहत मुंगेर-जमालपुर को बड़ी सौगात, 280 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

 पटना
 राज्य और केंद्र की सरकार अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के हर जिले-गांव तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में जुटी है।

इसी कड़ी में अब मुंगेर और जमालपुर के लिए 280 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। इन दोनों शहरों में अलग-अलग 17,745 घरों को अब नल से पीने का पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत दोनों शहरों की जलापूर्ति परियोजनाओं को सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज-1 के लिए 177.72 करोड़ रुपये और जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए 102.23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दोनों परियोजनाओं पर कुल 279.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

योजना के तहत क्या होगा?
नगर विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर में परियोजना के तहत 10,540 घरों में नल का जल का कनेक्शन दिया जायेगा। इसके साथ ही 53 एमएलडी क्षमता का नया जलशोधन संयंत्र बनाया जायेगा।

मौजूदा 14 एमएलडी संयंत्र का नवीनीकरण भी होगा। योजना के तहत शहर में छह नए जलमीनार बनाए जाएंगे। जबकि तीन मौजूदा जलमीनारों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पानी की आपूर्ति के लिए करीब 199 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा।

वहीं, जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के तहत 7,205 घरों को नल का जल कनेक्शन मिलेगा। यहां चार नए जलमीनार बनाए जाएंगे। साफ पानी की आपूर्ति के लिए करीब 20.77 किलोमीटर राइजिंग मेन तथा करीब 17.49 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क तैयार किया जाण्गा। परियोजना में जल भंडारण और पंप हाउस से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

इस तरह दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर के कुल 17,745 परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। नई पाइपलाइन, जलमीनार और जलशोधन सुविधाओं के विस्तार से शहरी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports