,

न्यू गुरुग्राम में चला बुलडोजर, 25 किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण हटाकर खाली कराया गया क्षेत्र

गुुरुग्राम  गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए ) ने बृहस्पतिवार को न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में लगभग 25 किलोमीटर तक अतिक्रमित सड़क क्षेत्र को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर 10 से 20 फुट तक के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू ) को खाली कराया गया। अभियान के चौथे दिन जीएमडीए की इन्फोर्समेंट टीमों…

न्यू गुरुग्राम में चला बुलडोजर, 25 किलोमीटर सड़क से अतिक्रमण हटाकर खाली कराया गया क्षेत्र

गुुरुग्राम
 गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए ) ने बृहस्पतिवार को न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में लगभग 25 किलोमीटर तक अतिक्रमित सड़क क्षेत्र को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर 10 से 20 फुट तक के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू ) को खाली कराया गया। अभियान के चौथे दिन जीएमडीए की इन्फोर्समेंट टीमों ने लगभग 100 शेड और 150 अस्थायी ढांचों को हटाया।

इनमें अवैध खोखे, रैंप, सड़क किनारे दुकानें, सर्विस स्टेशन, नर्सरी, झुग्गियां, बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण शामिल थे,जो सार्वजनिक आवागमन में बाधा बन रहे थे। इस कार्रवाई को कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों और यात्रियों का समर्थन भी मिला, क्योंकि वे लोग लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात जाम से परेशान थे और पैदल व वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

इन्फोर्समेंट टीमों ने न्यू गुरुग्राम, विशेषकर सेक्टर 58 से 80 तक के क्षेत्रों फोकस किया । इससे पहले तीन दिनों तक यह अभियान मुख्य रूप से ओल्ड गुरुग्राम और सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर ) पर केंद्रित रहा था।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) पीसी मीणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि मुक्त कराई गई सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित और उपयोगी बनाए रखना भी है। उन्होंने कहा कि राइट आफ वे सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, आवागमन और पैदल चलने के लिए होता है, इसे निजी या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग नहीं होने दिया जा सकता।

सेक्टर 61, 62, 63 और 63ए में चार किमी क्षेत्र मुक्त
सेक्टर 61, 62, 63 और 63ए की विभाजक सड़कों पर जीएमडीए टीमों ने लगभग चार किलोमीटर लंबे क्षेत्र में 20 फुट तक के आरओडब्ल्यू को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में लगभग 60 शेड, सार्वजनिक भूमि पर चल रही अवैध सब्जी मंडी, झुग्गियां, 15 अवैध खोखे और एक सर्विस स्टेशन हटाए गए। अधिकारियों ने यह भी पाया कि पिछले छह महीनों में अतिक्रमण हटाकर विकसित किए गए ग्रीन बेल्ट में फिर से अतिक्रमण हो गया था। यहां लगाए गए लगभग 15 अवैध साइनबोर्ड भी हटाए गए।

सेक्टर 58–61 में चार किमी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया
एक अन्य कार्रवाई में सेक्टर 58, 59, 60 और 61 में लगभग चार किलोमीटर सड़क क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
इस दौरान 25 खोखे, 40 रैंप और 2 शेड हटाए गए। अधिकारियों के अनुसार कई रैंप दस फुट तक आरओडब्ल्यू में घुस आए थे, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई थी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports