,

दुर्ग-भिलाई में ऑटो और ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी ड्राइवर की पूरी जानकारी

भिलाई नगर. शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का सफर आने वाले दिनों में सुरक्षित होने जा रहा है। इसके लिए ऑटो व ई-रिक्शा ड्राइवरों को एक क्यू आर कोड जारी किया जाएगी। इसे स्कैन करने पर ड्राइवर और वाहन संबंधी जानकारी एक पल में मिल जाएगा। दुर्ग पुलिस इस योजना को 16 अगस्त से अमलीजामा…

दुर्ग-भिलाई में ऑटो और ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी ड्राइवर की पूरी जानकारी

भिलाई नगर.

शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का सफर आने वाले दिनों में सुरक्षित होने जा रहा है। इसके लिए ऑटो व ई-रिक्शा ड्राइवरों को एक क्यू आर कोड जारी किया जाएगी। इसे स्कैन करने पर ड्राइवर और वाहन संबंधी जानकारी एक पल में मिल जाएगा।

दुर्ग पुलिस इस योजना को 16 अगस्त से अमलीजामा पहनाने की तैयारी में है। एडिशनल एसपी ट्रैफिक कौशलेंद्र देव पटेल और डीएसपी ट्रैफिक विशाल सोन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन एवं क्यू आर कोड जारी करने की प्रक्रिया का डेमो दिया। श्री पटेल के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित एवं ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

इसी क्रम में 16 अगस्त से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें क्यू आर कोड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूम में लगभग 150 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में चालकों को क्यू आर कोड रजिस्ट्रेशन के उदेश्य एवं उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। इससे पहले 12 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम में लगभग देढ़ सौ ऑटो व ई-रिक्शा ड्राइवरों की बैठक लेकर पंजीयन संबंधी जानकारी दी गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed