,

मां नर्मदा जी पर 25 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए घाट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी में उगाए जाने वाले उन्नत किस्म के कस्तूरी कॉटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क के चलते निमाड़ अंचल में कॉटन की मांग बढ़ी है। राज्य सरकार कृषक हित में कस्तूरी सहित सभी प्रकार के कपास के उत्पादन…

मां नर्मदा जी पर 25 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए घाट

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी में उगाए जाने वाले उन्नत किस्म के कस्तूरी कॉटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क के चलते निमाड़ अंचल में कॉटन की मांग बढ़ी है। राज्य सरकार कृषक हित में कस्तूरी सहित सभी प्रकार के कपास के उत्पादन और प्रसंस्करण दोनों को बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

    बड़वानी में नर्मदा नदी पर 25 करोड़ रुपए की लागत से नये घाट बनाए जाएंगे। नव निर्मित घाट सरदार सरोवर बांध बनने से जलमग्न हुए घाटों की कमी पूरी की जाएगी।

    भीमा नायक महाविद्यालय को विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस वर्ष विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है।

    पानसेमल में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

    बड़वानी के प्राचीन सेंधवा किले और राजवाड़े सहित अन्य पुरा धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए पुरातत्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

    बड़वानी में 10 करोड़ रुपए की लागत से आदर्श अनाज मंडी विकसित की जाएगी।

    खेल के मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित कर सर्वसुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जनविश्वास अभियान के अंतर्गत को उन्होंने स्कूल में बच्चों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज और डॉक्टरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़वानी के उद्यमियों से फूड प्रोसेसिंग, एनर्जी प्रोडक्शन, हेल्थ और एजुकेशन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने यह वर्ष कृषक कल्याण को समर्पित किया है। विभिन्न आयोजनों में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को बेहतर उपज के लिए उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही मछुआरा समुदाय के भाई-बहनों से संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर किया जा रहा है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी कृषि कैबिनेट बड़वानी जिले में आयोजित की थी। यह जिला भविष्य में अलग प्रकार से अपनी पहचान बनाएगा। यहां के युवा बहादुर, जाबांज, और कौशल में हीरे जैसे हैं। यहां के खिलाड़ी, मेधावी विद्यार्थियों सहित युवाओं की परेशानियों को सुना है और उनका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के प्रधान और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी चर्चा की है। स्व-सहायता समूह की बहनों और कृषि सखियों से संवाद कर उन्हें अपने और क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़वानी जिला कार्यालय में सीएम समाधान योजना में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और गलतियां सामने आईं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि अधिकारी अच्छा काम करें। राज्य सरकार भर्ती और पदोन्नति में उनके साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेशभर में जिला स्तर पर विकास समितियों का गठन किया गया है। सरकार ने इसके माध्यम से जिला प्रशासन के साथ विकास का मॉडल तैयार करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल, विधायक  श्याम बर्डे, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports