,

Panipat Junction पर बढ़ाई गई सुरक्षा, डॉग स्क्वाड ने खंगाला स्टेशन का चप्पा-चप्पा

पानीपत. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 45 मिनट तक चले इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली…

Panipat Junction पर बढ़ाई गई सुरक्षा, डॉग स्क्वाड ने खंगाला स्टेशन का चप्पा-चप्पा

पानीपत.

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

करीब 45 मिनट तक चले इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई।

100 से अधिक यात्रियों के बैग खंगाले
अभियान के दौरान 100 से अधिक यात्रियों के बैगों की जांच की गई। इसके अलावा प्रतीक्षालय में आराम कर रहे यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन परिसर के हर महत्वपूर्ण हिस्से की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की कि स्टेशन पर किसी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और ऐसी कोई वस्तु दिखाई देने पर तुरंत रेलवे पुलिस या आरपीएफ को सूचना दें।

रेलवे जंक्शन पर रखी जा रही विशेष निगरानी
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर रेलवे जंक्शन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी के तहत संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक समय-समय पर इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports