,

सफाई कर्मचारियों की 12 दिन की हड़ताल से हरियाणा एनसीआर में सफाई व्यवस्था चरमराई

चंडीगढ़ हरियाणा-एनसीआर के शहरों में पहले से चरमराई सफाई व्यवस्था सफाई कर्मचारियों की 12 दिन से जारी हड़ताल के चलते गंभीर संकट में पहुंच गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और नारनौल की कॉलोनियों व सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के कारण कूड़े से लीचेट फैलने और कीड़े पैदा…

सफाई कर्मचारियों की 12 दिन की हड़ताल से हरियाणा एनसीआर में सफाई व्यवस्था चरमराई

चंडीगढ़
हरियाणा-एनसीआर के शहरों में पहले से चरमराई सफाई व्यवस्था सफाई कर्मचारियों की 12 दिन से जारी हड़ताल के चलते गंभीर संकट में पहुंच गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, नूंह और नारनौल की कॉलोनियों व सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

बारिश के कारण कूड़े से लीचेट फैलने और कीड़े पैदा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में दुर्गंध के कारण लोग घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं

गुरुग्राम में प्रतिदिन करीब 1200 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन हड़ताल के कारण निजी कर्मियों से रात में महज 200 से 300 टन कूड़ा ही उठ पा रहा है। फरीदाबाद में करीब 1000 टन के मुकाबले लगभग 200 टन कूड़ा उठ रहा है।

रेवाड़ी में करीब 400 और सोनीपत में 600 टन दैनिक कूड़ा निकलने के बावजूद उठान प्रभावित है। कुछ स्थानों पर कूड़े में आग लगाए जाने से वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है।

इसी बीच कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान कर दिया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 18 अगस्त मंगलवार को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाने की घोषणा की है।

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव मांगे राम तिगरा के अनुसार प्रदेशभर के पालिका, नगर निगम और फायर विभाग के कर्मचारी सुबह नौ से 11 बजे तक काम ठप रखेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार ने वार्ता के दौरान मांगें मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन समझौतों को लागू करने के लिए आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए। संघ ने रेशनलाइजेशन के नाम पर ग्रुप-बी, सी और डी के 1499 पद समाप्त करने तथा 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने का भी विरोध किया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed