,

मुंबई से हरियाणा का ग्लोबल कैपिटल कैंपेन शुरू, 66 हजार करोड़ के निवेश पर नजर

 चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत करते हुए प्रदेश में बड़े निवेश की उम्मीद जताई है। 23 से 25 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर…

मुंबई से हरियाणा का ग्लोबल कैपिटल कैंपेन शुरू, 66 हजार करोड़ के निवेश पर नजर

 चंडीगढ़
 हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत करते हुए प्रदेश में बड़े निवेश की उम्मीद जताई है। 23 से 25 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अभियान के तहत मुंबई में रह रहे प्रवासी हरियाणवियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर रह रहे हरियाणवी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि प्रदेश की विस्तारित शक्ति और सकारात्मक पहचान के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अनुभव, विशेषज्ञता, व्यावसायिक नेटवर्क और संसाधन हैं, जिनका लाभ हरियाणा के युवाओं, उद्यमियों और संस्थाओं को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे केवल निवेश नहीं, विचार और भागीदारी भी मांगने आया हूं।

मुंबई और हरियाणा के बीच मजबूत आर्थिक सेतु बनाने पर जोर
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा और मुंबई का संबंध केवल जन्मभूमि और कर्मभूमि का नहीं, बल्कि मेहनत, अवसर और विस्तार का रिश्ता है। मुंबई में बसे हरियाणवी दोनों राज्यों के बीच जीवंत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रवासी समाज से स्टार्टअप मेंटरिंग, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, खिलाड़ियों को सहयोग, महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने और हरियाणा के उत्पादों को मुंबई तथा वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब केवल कृषि प्रधान राज्य की पहचान तक सीमित नहीं है। उद्योग, सेवाएं, तकनीक, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा, खेल और नवाचार प्रदेश की विकास यात्रा के नए आधार बन रहे हैं। सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और निर्यात से जोड़ने तथा एमएसएमई को बड़ी आपूर्ति शृंखलाओं से जोड़ने पर भी जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, मीडिया-एंटरटेनमेंट, डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा, खेल प्रबंधन और एग्री-टेक जैसे क्षेत्रों में मुंबई की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा को मिल सकता है। इसके लिए ऐसा नेटवर्क विकसित करने की जरूरत है, जिसमें मुंबई में रह रहे हरियाणवी युवा प्रदेश के विद्यार्थियों, स्टार्टअप और संस्थाओं से जुड़कर ज्ञान और अनुभव साझा करें।

हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल – राव नरबीर
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोग जहां भी गए, अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। प्रदेश आज कृषि और खेल के साथ-साथ आईटी, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार निवेश के लिए अनुकूल माहौल और बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है।

विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हरियाणा- अमित अग्रवाल
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पारंपरिक मूल्यों को संजोते हुए विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और इस विकास यात्रा में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा और मेघना मलिक के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव केएम पांडुरंग भी शामिल हुए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports