,

धमतरी के शशिकांत की जिंदगी बदलेगी, 10 साल पुराने हादसे के बाद CM साय AIIMS में कराएंगे इलाज

 धमतरी  करीब 10 साल पहले हुए सड़क हादसे ने धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की जिंदगी बदल दी। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब पांच से छह बजे के बीच हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत इतनी गंभीर थी कि वे करीब 50…

धमतरी के शशिकांत की जिंदगी बदलेगी, 10 साल पुराने हादसे के बाद CM साय AIIMS में कराएंगे इलाज

 धमतरी

 करीब 10 साल पहले हुए सड़क हादसे ने धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की जिंदगी बदल दी। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब पांच से छह बजे के बीच हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत इतनी गंभीर थी कि वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे।

हादसे के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई। आज भी वे स्वयं चलने-फिरने, उठने-बैठने और दैनिक कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। उनकी देखभाल मुख्य रूप से उनकी मां करती हैं।

सोशल मीडिया वीडियो देख CM विष्णुदेव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

शशिकांत की जिंदगी में अब उपचार की नई उम्मीद जगी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनकी परेशानी की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने तत्काल शशिकांत से फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की स्थिति जानी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports