,

दशहरा से पहले किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, PM Kisan की 24वीं किस्त जल्द आने की उम्मीद

रांची  विक्रम संवत 2083 में भादो महीने की समाप्ति और आश्विन में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही लोगों में त्योहारों की खुमारी चढ़ गई है. लोग-बाग अभी से ही त्योहारों में खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं. नौकरी-पेशा लोगों को बोनस का तो देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों को पीएम किसान यानी प्रधानमंत्री…

दशहरा से पहले किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, PM Kisan की 24वीं किस्त जल्द आने की उम्मीद

रांची
 विक्रम संवत 2083 में भादो महीने की समाप्ति और आश्विन में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही लोगों में त्योहारों की खुमारी चढ़ गई है. लोग-बाग अभी से ही त्योहारों में खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं. नौकरी-पेशा लोगों को बोनस का तो देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों को पीएम किसान यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए खाते में ट्रांसफर होने का इंतजार है. झारखंड के 24 जिलों के करीब 19.97 लाख से अधिक किसान भी पीएम किसान की 24वीं किस्त के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं.

कब आ सकता है पीएम किसान का पैसा
केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के तौर पर देश किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा प्रत्येक चार महीने पर तीन किस्तों में दिया जाता है. यानी प्रत्येक चार महीने पर किसानों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के क्रेडिट किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पीएम किसान की 23वीं किस्त का पैसा डीबीटी के जरिए किसानों के खातों में ट्रांसफर किया था. अब चूंकि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और 20 अक्टूबर को देश में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान की 24वीं किस्त का पैसा अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है.

झारखंड के कितने किसान लेते हैं योजना का लाभ
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 19,97,366 सक्रिय लाभार्थी किसान सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं. वेरिफिकेशन ड्राइव, जमीन के रिकॉर्ड को लिंक करने और e-KYC अपडेट की वजह से रजिस्ट्रेशन और लाभार्थियों की संख्या में उतार-चढ़ाव होता रहता है. उदाहरण के लिए, जमीन के कागजात या वेरिफिकेशन पूरा न होने के कारण पहले कई रजिस्टर्ड लोगों के लिए लाभ रोक दिए गए थे या बंद कर दिए गए थे.

किसानों के लिए जरूरी काम
    किसान अपने खाते की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा रखें.
    जांच लें कि उनका बैंक खाता आधार और पैन कार्ड से जुड़ा है या नहीं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports