,

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत

रायपुर आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनके त्वरित निराकरण में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 एक बेहद प्रभावी और सशक्त माध्यम साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के जरिए दर्ज होने वाली शिकायतों पर संबधित विभागों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जिसका एक ताज़ा और बेहतरीन उदाहरण जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति  200 परिवारों को मिली राहत

रायपुर

आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनके त्वरित निराकरण में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 एक बेहद प्रभावी और सशक्त माध्यम साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के जरिए दर्ज होने वाली शिकायतों पर संबधित विभागों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जिसका एक ताज़ा और बेहतरीन उदाहरण जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम तपकरा में देखने को मिला है।

क्या थी समस्या?

ग्राम तपकरा निवासी श्री ओम प्रकाश ने गत 26 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 पर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोटर और पाइपलाइन में खराबी आ जाने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे लगभग 200 घर-परिवारों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

त्वरित कार्रवाई और समाधान

हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को तुरंत संबंधित विभाग और स्थानीय अमले के संज्ञान में लाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम तपकरा में संचालित रेट्रो जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा तुरंत नया मोटर स्थापित किया गया। नया मोटर लगते ही गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से पुनः बहाल हो गई, जिससे लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे करीब 200 परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

सुनिश्चित हो रही है जवाबदेही

 समस्या के समाधान के बाद शिकायतकर्ता श्री ओम प्रकाश से संपर्क कर उनकी संतुष्टि की भी पुष्टि की गई। इस व्यवस्था से न केवल नागरिकों की समस्याओं के समाधान में तेजी आ रही है, बल्कि समाधान के बाद फीडबैक लिए जाने की इस प्रक्रिया से शासन-प्रशासन की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आज आम नागरिकों और प्रशासन के बीच भरोसेमंद सीधे संवाद का मजबूत जरिया बन चुकी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports