छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष और धन हानि से जुड़ी है मान्यता

अपने घर की छत को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के पौधे वहां लगाते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि इन पौधों को सही स्थान और दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर अनजाने में कुछ गलत प्लांट्स घर की छत पर रख दिए जाएं, तो इससे प्रतिकूल प्रभावों का…

छत पर भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष और धन हानि से जुड़ी है मान्यता

अपने घर की छत को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के पौधे वहां लगाते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि इन पौधों को सही स्थान और दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर अनजाने में कुछ गलत प्लांट्स घर की छत पर रख दिए जाएं, तो इससे प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, यह घर में तरक्की में बाधा और वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में भूलकर भी कुछ पौधों को अपने घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। चलिए वास्तु गुरु मान्या से विस्तार से जानें कि किन-किन पौधों को गलती से भी घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए।

मनी प्लांट और बेल वाले पौधे
वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि फैलने वाले पौधे जैसे- मनी प्लांट आदि को घर की छत पर लगाने से बचना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट या कोई भी ऐसी बेल जो नीचे से ऊपर किसी भी सहारे के बिना छत पर बिखरी रहती है, उसे सही नहीं माना जाता है। छत पर बिखरी बेल घर की आर्थिक उन्नति को पूरी तरीके से रोक सकती है। ऐसे में इन पौधों को छत पर लगाने से बचना चाहिए।

रबर प्लांट
छोटे पत्तों वाले रबर प्लांट को खुली छत पर सीधी और तेज धूप में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। तेज धूप के कारण यह पौधे मुरझाने लगते हैं और छत पर मुरझाए हुए पौधै रखना वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से परिवार में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जिसके प्रभाव से फैसले लेने में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इंडोर प्लांट को हमेशा घर में रखना चाहिए।

कांटेदार पौधे
घर की छत पर किसी भी तरह का कांटेदार या नुकीला पौधा रखने से परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक तनाव और आपसी मतभेद बढ़ने लगते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, नुकीले आकार के पौधे घर में कड़वाहट और चिड़चिड़ापन ला सकते हैं। ऐसे में भूलकर भी ऐसे पौधों को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ये पौधे घर में नेगेटिविटी का कारण बन सकते हैं।

पीपल और बरगद का पौधा
कई बार अनजाने में हवा या पक्षियों के जरिए छत की दीवारों पर गमलों में पीपल या बरगद का पौधा उग आता है। शास्त्रों और वास्तुशास्त्र में घर में पीपल या बरगद का पेड़ लगाना या उगना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि छत पर इन पौधों का होना दरिद्रता और धन हानि का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

बोनसाई और सूखे पौधे
कहते हैं कि बोनसाई बढ़ते हुए पौधों का एक रुका हुआ रूप है, जो बच्चों की पढ़ाई और बड़ों की तरक्की के रास्ते बंद कर सकते हैं। वहीं, वास्तुशास्त्र के अनुसार सूखे हुए पौधे मृत ऊर्जा पैदा करते हैं जिससे घर में बीमारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में भूलकर भी इन पौधों को घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ सरल उपाय
अगर आपकी छत पर कोई पुराना पौधा हटाना मुश्किल है, तो आप वास्तु के आसान उपाय आजमा सकते हैं-

    छत के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में एक हरा-भरा तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ये सभी दोषों को शांत करता है। तुलसी का पौधा हर प्रकार के दोषों को शांत करने में सहायक होता है। साथ ही, यह हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकती है।
    छत की नियमित सफाई करें और वहां कचरे या टूटे हुए गमले बिल्कुल भी जमा न होने दें। घर की छत को हमेशा साफ और ऊर्जावान बनाएं रखना चाहिए ताकि लक्ष्मीजी का वास बना रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports