Train Timing Change: वंदे भारत, एक्सप्रेस और DMU ट्रेनों का बदला शेड्यूल, सफर से पहले देखें समय

नईदिल्ली  अगर आप जम्मू, कटरा या पठानकोट रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने जम्मू डिवीजन से चलने वाली और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी…

Train Timing Change: वंदे भारत, एक्सप्रेस और DMU ट्रेनों का बदला शेड्यूल, सफर से पहले देखें समय

नईदिल्ली 

अगर आप जम्मू, कटरा या पठानकोट रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने जम्मू डिवीजन से चलने वाली और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कालका-कटरा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस और जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस के साथ डीएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं. कुछ ट्रेनों की नई टाइमिंग 20 अक्टूबर से लागू हो गई है, जबकि अन्य के समय में 21, 22, 23 और 25 अक्टूबर से बदलाव होगा। 

कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत का नया समय

ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों से प्रस्थान का समय इस प्रकार है…

कटरा: सुबह 5:40 बजे

शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन: सुबह 6:08 बजे

जम्मू तवी: सुबह 7:08 बजे

शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ: सुबह 8:01 बजे

कालका-कटरा और कामाख्या एक्सप्रेस की नई टाइमिंग

कालका-कटरा एक्सप्रेस (14503): 20 अक्टूबर से यह ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 3:20 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 4:12 बजे रवाना होगी. ट्रेन सुबह 4:47 बजे कटरा पहुंचेगी। 

कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस (15656): 21 अक्टूबर से यह ट्रेन कटरा से सुबह 3:40 बजे चलेगी. शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर इसका प्रस्थान समय सुबह 4:06 बजे रहेगा। 

कटरा-गाजीपुर सिटी और साबरमती-कटरा एक्सप्रेस का समय बदला

कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (14612): 22 अक्टूबर से यह ट्रेन कटरा स्टेशन से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी.

साबरमती-कटरा एक्सप्रेस (19415): 25 अक्टूबर से इस ट्रेन का जम्मू तवी से प्रस्थान सुबह 4:15 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 5:16 बजे होगा. ट्रेन सुबह 6:25 बजे कटरा पहुंचेगी। 

जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस और डीएमयू की नई टाइमिंग
जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस (11449): 20 अक्टूबर से यह ट्रेन जम्मू से सुबह 8:30 बजे और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से सुबह 10:02 बजे रवाना होगी. इसके कटरा पहुंचने का समय सुबह 11:50 बजे है.

जम्मू तवी-शहीद कैप्टन तुषार महाजन डीएमयू (74909): 20 अक्टूबर से यह डीएमयू जम्मू तवी से सुबह 8:10 बजे चलेगी और सुबह 10:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेगी। 

डीएमयू ट्रेन संख्या 74906
इस ट्रेन के लिए दिए गए विवरण के मुताबिक, यह सुबह 8 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 16317 के जम्मू से रवाना होने का समय 23 अक्टूबर से सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है। 

यात्रा से पहले क्या करें?
जम्मू डिवीजन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख और स्टेशन के हिसाब से नई टाइमिंग जरूर जांचनी चाहिए. खास तौर पर ध्यान रखें कि सभी ट्रेनों का नया समय एक ही दिन से लागू नहीं हो रहा है. यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप पर ट्रेन का ताजा समय और स्टॉपेज चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में देरी या ट्रेन छूटने जैसी परेशानी से बचा जा सके। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports