,

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन में 539 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

राज्य सरकार सभी की सुविधा के लिये कर रही है कार्य सभी कार्य पारदर्शिता पूर्वक करने के लिये प्रतिबद्ध भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार सिंहस्थ: 2028 के भव्य आयोजन के लिए दीर्घकालिक विकास पर बल दे रही है। उज्जैन नगर का हर काल और युग में विशेष महत्व रहा…

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन में 539 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

राज्य सरकार सभी की सुविधा के लिये कर रही है कार्य
सभी कार्य पारदर्शिता पूर्वक करने के लिये प्रतिबद्ध

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार सिंहस्थ: 2028 के भव्य आयोजन के लिए दीर्घकालिक विकास पर बल दे रही है। उज्जैन नगर का हर काल और युग में विशेष महत्व रहा है। यहाँ आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विकास का क्रम निरंतर जारी है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उज्जैन में 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है, इसमें उज्जैन के अमृत द्वार और पांच्यजन्य द्वार भी शामिल हैं। पांच्यजन्य शंख भगवान श्रीकृष्ण का शंख है। सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ के बाद आज सिद्धवट पर भी निर्माण कार्य का भूमि-पूजन हुआ है। इससे श्रद्धालुओं और दुकानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। शहर के विकास के लिए दुकानें हटाए जाने से प्रभावित लोगों को वैकल्पिक स्थान दिया जाएगा। इसी प्रकार किसी का मकान टूटा है तो उसे शासकीय योजनाओं के अंतर्गत आवास उपलब्ध करवाया जाएगा। किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी जमीन और संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करवाने का निर्णय लिया है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत लोगों को उनकी संपत्ति का पक्का अधिकार मिलेगा। राज्य सरकार सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान के अंतर्गत हमारे अधिकारी फील्ड में उतरकर हितग्राहियों को लाभ दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन का वाल्मीकि आश्रम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रशासन से जुड़े अधिकारी उज्जैन के आसपास के ग्रामीण इलाकों में होमस्टे विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य करें, जिससे समाज और सरकार भव्य और दिव्य सिंहस्थ के आयोजन के लिए कार्य हो सके। सिंहस्थ में किसी को कोई कष्ट न हो । सरकार पर्यटन निगम और प्रशासन के माध्यम से लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं
सर्व सुविधायुक्त नई धर्मशाला बनाई जाएगी।
रिटेनिंग वॉल और अन्य विकास कार्य भी पूर्ण किए जाएंगे।
वाल्मीकि धाम के पास स्थित थाने का नाम वाल्मीकि धाम थाना किया जाएगा।

उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सिंहस्थ: 2028 के भव्य आयोजन के लिए उज्जैन में 30 माह पूर्व तैयारी शुरू हो गई है। यहां से चारों दिशाओं में 100 किलोमीटर तक सड़कें बनाई जा रही हैं। तीर्थ स्थलों को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने कहा कि सिंहस्थ: 2028 के लिए उज्जैन में जारी विकास कार्यों की लहर मां बगलामुखी तक चली गई है। महर्षि वाल्मीकि हमारे सप्त ऋषियों में शामिल रहे हैं। राज्यसभा सदस्य श्री बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि देशभर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक समरसता की बयार है। प्रभु श्रीराम के दिखाये मार्ग पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 का भव्य-दिव्य आयोजन के लिए मिलकर कार्य करना है। शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा हो रही है। सिंहस्थ में संतों के ज्ञान की अमृत वर्षा होगी।

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उज्जैन को विकास की नई सौगात दी है। सिंहस्थ: 2028 के भव्य आयोजन के लिए उज्जैन में 25 हजार करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य जारी हैं। इस प्रकल्प में उज्जैन विकास प्राधिकरPण की भूमिका अहम है। उज्जैन में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राचीन विरासतों को संरक्षित कर संवारा जा रहा है। आज उज्जैन विकास प्राधिकरण के 539 करोड़ के नए विकास कार्यों का भूमि-पूजन संपन्न हुआ है। प्राधिकरण अपने दायरे में आने वाले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पित है।  कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed