Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market Crash) में आखिर हो क्या रहा है, ये सवाल हर निवेशक के जेहन में चल रहा है. बीते सप्ताह की उथल-पुथल के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही बाजार के दोनों इंडेक्स धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें, तो…

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?

मुंबई 
शेयर बाजार (Stock Market Crash) में आखिर हो क्या रहा है, ये सवाल हर निवेशक के जेहन में चल रहा है. बीते सप्ताह की उथल-पुथल के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही बाजार के दोनों इंडेक्स धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) की बात करें, तो ये ओपनिंग के साथ ही 600 अंकों का गोता लगा गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 200 अंक से ज्यादा टूट गया. गिरावट के बीच BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। 

Sensex-Nifty खुलते ही क्रैश 
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 73,123 की तुलना में टूटकर 72,990 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसके गिरने की रफ्तार तेज होती चली गई. महज 5 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 609 अंक फिसलकर 72,514 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। 

Sensex के जैसा ही हाल एनएसई के निफ्टी इंडेक्स का रहा, जो मार्केट ओपन होने के साथ अपने पिछले कारोबारी बंद 22,600 की तुलना में फिसलकर 22,524 पर खुला और फिर इसके बिखरने की रफ्तार भी तेज हो गई और कुछ ही देर में ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 213 अंकों की गिरावट लेकर 22,387 पर ट्रेड करता नजर आया।

इन शेयरों का सबसे बुरा हाल
शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन आई इस बड़ी गिरावट के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 26 शेयर रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे. इनमें Asian Paints Share (3%), Bajaj Finance Share (2%), HUL Share (1.80%), Infosys Share (1.70%) की गिरावट में नजर आया। 

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल AU Bank Share (6%), IDFC First Bank Share (2.70%), Sundaram Finance Share (2.20%) और Paytm Share (1.70%) तक फिसल गया. स्मॉलकैप कैटेगरी में MTAR Tech Share (5%) और Ujjivan Small Finance Bank Share (3.50%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। 

बाजार में भूचाल की वजह क्या? 
Share Market Crash के पीछे की वजह पर गौर करें, तो सबसे पहले नंबर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आती है. भले ही Brent Crude Oil की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन ये 115 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है, अप्रैल के बाद ये फिर इस लेवल पर पहुंची है. इससे महंगाई का खतरा बढ़ा है और शेयर बाजारों का सेंटीमेंट खराब हुआ है। 

इसके अलावा अन्य कारण देखें, तो आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है और IT Stocks टूट रहे हैं. इसके अलावा शेयर बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाला इंडिया वीआईएक्स (India VIX) सोमवार को करीब 6 फीसदी उछलकर 18 के लेवल पर पहुंच गया, जो आने वाले दिनों में Stock Market में उथल-पुथल की ओर इशारा करता है. 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed