,

‘अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’, विजयवर्गीय ने पूर्वजों के बलिदान का किया जिक्र, इंदौर में 30 को मार्च

इंदौर  मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना…

‘अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’, विजयवर्गीय ने पूर्वजों के बलिदान का किया जिक्र, इंदौर में 30 को मार्च

इंदौर 
मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति नहीं देखना चाहने वाले कुछ लोग भारत में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

विजयवर्गीय बोले- अराजकता के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे
कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अराजकता फैलाने वालों का समर्थन किया जाएगा? क्या लोग रिजीम चेंज के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और लोगों का नुकसान करेंगे?

सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा पैदल मार्च
भाजपा का पैदल मार्च 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा। विजयवर्गीय ने मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ और ‘अराजकता हटाओ-लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन चल रहा है।

फ्रांस, इटली और पड़ोसी देशों का भी किया जिक्र
विजयवर्गीय ने अपने वीडियो में कहा- दुनिया में अराजकता हो रही है। फ्रांस, इटली और अल्बेरिया में भी अराजकता है। भारत ने अपने पड़ोसी देशों बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल को बिखरते देखा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति नहीं देखना चाहते। देश में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं।

सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने किया था रूट का निरीक्षण
पैदल मार्च की तैयारियों के तहत सोमवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मार्च के मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports