अर्शदीप की घातक गेंदबाजी और कोहली की बल्लेबाजी का कमाल, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। ईडन पार्क में खेले गए मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला।…

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी और कोहली की बल्लेबाजी का कमाल, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे

नई दिल्ली
 अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया।

ईडन पार्क में खेले गए मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला। पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। इसके बाद दूसरी बार बारिश की वजह से 10 ओवर की कटौती हुई। भारत को उस समय 40 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य मिला था।

बारिश रूकने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ। मगर एक ही ओवर बाद बारिश ने फिर मैच में खलल डाल दिया। इस बार मैच में आठ ओवर की कटौती हुई और भारत को 32 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य मिला।

गिल-कोहली की पारी से जीता भारत
रोहित शर्मा का पहले ओवर में ही विकेट गिरने के बाद गिल और कोहली ने क्रीज पर कब्जा जमा लिया था। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी की।

गिल और कोहली के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। कोहली ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गिल 56 गेंदों में 37 रन बनाकर कोहली का बखूब साथ निभाया। दोनों की दमदार पारियों की वजह से भारत ने 23वें ओवर में मुकाबला आसानी से जीत लिया।

अर्शदीप की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा
इससे पहले भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया। अर्शदीप की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 40.2 ओवरों में 185 रनों पर समेट दिया।

अर्शदीप के अलावा, गुरनूर बराड़ ने तान विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी टिम सीफर्ट ने खेली। उनके बल्ले से 38 रन आए।

इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं आखिरी के ओवरों में ब्लेयर टिकनर के 22 गेंदों में तूफानी 34 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब पहुंचा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports